Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    12 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान के सीकर में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात के साथ ओले गिरे हैं। आंधी-बारिश के कारण हुए हादसे में जैसलमेर में दो भाइयों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है। उधर हरियाणा के रेवाड़ी में रात में हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सड़कों पर पानी भर गया। आंधी के चलते सड़कों पर लगे होर्डिंग भी उखड़ गए। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। देशभर में बारिश-बर्फबारी से जुड़ी 4 तस्वीरें… नगालैंड में तूफान-बारिश से तबाही, 46 परिवार प्रभावित नगालैंड में तेज तूफान और बारिश से 46 परिवार प्रभावित हुए हैं। चुमौकेडिमा और पेरेन जिलों में कई घरों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। मोन जिले के एक सरकारी स्कूल को भी नुकसान हुआ, जिससे मिड-डे मील प्रभावित हुआ। हालांकि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। अगले दो दिन मौसम का हाल 20-21 मार्च- मौसम विभाग ने दिल्ली में यलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राजस्थान में ओले गिरने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी का अलर्ट है। नॉर्थ-ईस्ट में भी तेज बारिश की आशंका है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में तेज बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, 9 डिग्री तक गिरा तापमान राजस्थान में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। हवा में भी ठंडक है। बदले मौसम का प्रभाव 20 मार्च तक रहने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को बारिश के चलते तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश में 36 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश में बुधवार को करीब 10 जिलों में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं बादल छाए रहे। बालाघाट में करीब 1 इंच पानी गिर गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 में ओले गिरने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी के मथुरा–संभल में तेज आंधी, होर्डिंग और पेड़ गिरे: पश्चिमी यूपी के 3 शहरों में बारिश यूपी में मौसम बदल गया है। गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा में आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए हैं। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। खड़ी फसलें को भी नुकसान हुआ है। एक मकान की छत भी ढह गई। संभल में भी तेज आंधी चली। पश्चिमी यूपी के 3 शहरों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में अगले 2 दिन बारिश की संभावना, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश की संभावना है। 20 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश, आंधी; मार्च में जनवरी महीने जैसी सर्दी पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से जनवरी जैसी सर्दी लौट आई है। 24 घंटे में तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, अगले दो दिन कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। पूरी खबर पढ़े… उत्तराखंड में देर रात से बारिश जारी, चार शहरों में बर्फबारी हुई उत्तराखंड में देर रात से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बारिश: तेज हवाएं चलेंगी, 5 दिनों तक 3-5 डिग्री गिरेगा पारा छत्तीसगढ़ में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरे। 19 मार्च और 20 मार्च को कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिर सकती है। इसके बाद अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5°C की गिरावट होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हैवान' भाई ने बहन को मारकर शव से की बर्बरता, आरी से काट-काटकर झील में फेंके बॉडी के टुकड़े; इस बात पर हुआ था विवाद
    Next Article
    बादशाह की बढ़ी टेंशन, महिला आयोग की चेतावनी से बढ़ी हलचल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment