Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या:सुल्तानपुर में दोषियों पर कार्रवाई की मांग, राजस्थान सरकार को भेजा मांग पत्र

    3 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के बीकानेर जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में सुल्तानपुर में प्रदर्शन किया गया। महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री राजस्थान को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले की बज्जू तहसील के रणजीतपुरा गांव निवासी देवीलाल सैन की नाबालिग बेटी वसुंधरा सैन, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी, 21 फरवरी 2026 को बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली थी। उसी दिन उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) सहित समस्त नाई, सेन, सविता समाज ने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोष सिद्ध होने पर कठोरतम दंड दिलाने की अपील की है। इसके अतिरिक्त, संगठन ने पीड़ित परिवार को न्यूनतम 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की भी मांग की है। साथ ही, परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने और प्रदेश में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी नीतिगत कदम उठाने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन में राज्य सरकार से न्याय, संवेदनशीलता और संविधान के तहत कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपेक्षा की गई है। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा सौंपा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 47 हजार अफसरों-कर्मियों की सैलरी रोकी:प्रमोशन नहीं मिलेगा, विदेश भी नहीं जाएंगे; जानिए एक्शन क्यों हुआ?
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:संतकबीर नगर में हजारों शिक्षक सड़क पर उतरे, मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment