Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:संतकबीर नगर में हजारों शिक्षक सड़क पर उतरे, मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

    4 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में परिषदीय विद्यालयों के हजारों शिक्षकों ने गुरुवार को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त किए गए शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की। उन्होंने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया और जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा। मान्यता प्राप्त सभी शिक्षक संगठनों से जुड़े शिक्षकों ने पहले बीएसए कार्यालय पर इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। इसके बाद, बड़ी संख्या में शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जुलूस के रूप में बढ़े और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ था। इस अधिनियम के बाद नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया था, जबकि इससे पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया था। अंबिका देवी यादव ने आगे कहा कि 25 सितंबर के एक निर्णय के तहत, पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा में बने रहने या पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षकों का मानना है कि यह निर्णय पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ सरासर अन्याय है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े आंदोलनरत शिक्षकों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि अध्यादेश लाकर आरटीआई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट प्रदान की जाए। उन्होंने संसद द्वारा कानून पारित करने की भी अपील की। धरने में संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, अंबिका देवी यादव, अशोक गुप्ता, के सी सिंह, अब्दुर्रहीम, विजयनाथ यादव, जफीर अली, जयभान चौधरी, राम शरण यादव, अरुण यादव, मो आजम, राम करन पासवान, अखिलेश चंद, मो शोएब अख्तर, अभिनव प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश दुबे, अनिल कुमार सिंह, राहुल यादव, इंद्र कांत चौधरी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्र, अरुण मिश्र, विपिन वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, मनी राम चौधरी सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या:सुल्तानपुर में दोषियों पर कार्रवाई की मांग, राजस्थान सरकार को भेजा मांग पत्र
    Next Article
    मैनपुरी में पहली शादी छिपाकर दूसरी करने आरोप:दहेज प्रताड़ना और अर्टिका कार की मांग, एसपी से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment