Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में ओले गिरे, उत्तराखंड में तेज बारिश-लैंडस्लाइड:बिहार में बाढ़ से 100 से ज्यादा सड़कें बहीं; यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    8 hours ago

    2

    0

    देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के सीकर समेत सात जिलों में बुधवार को बारिश हुई। वहीं, श्रीगंगानगर में ओले भी गिरे। बीकानेर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज गर्मी रही। दिन में सबसे ज्यादा तापमान झुंझुनूं के पिलानी में 40.2°C दर्ज हुआ। बीकानेर में 39.4°C दर्ज हुआ। बिहार के 15 जिलों में करीब 50 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य में 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबी थीं, जिनमें 100 से ज्यादा पूरी तरह बह गईं, 400 सड़कें 50% से ज्यादा टूटीं और 200 क्षतिग्रस्त हैं। उधर, झारखंड में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर दोबारा लैंडस्लाइड हुई। बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे मलबा और बोल्डर सड़क पर आने से गाड़ियों की आवाजाही रोकनी पड़ी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। शिमला में सुबह 7.15 बजे अंधेरा छा गया। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे गिर गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर:पाकिस्तानी होने का शक, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके
    Next Article
    मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की:महाराष्ट्र सरकार को 3 महीने का समय दिया; मराठा आरक्षण की मांग कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment