Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में दूल्हा बने भोलेनाथ, शिवगणों का तांडव:एक ही दिन के लिए खुला 100 साल प्राचीन शिवालय, 525 शिवलिंग पर एकसाथ जलाभिषेक

    8 hours ago

    1

    0

    राजस्थान में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्त झूमते-गाते बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे है। जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर सहित सभी शहरों में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों विशेष सजावट की गई है। भक्त दूध, घी, शहद से अभिषेक कर रहे हैं। डमरू और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाए जा रहे हैं। जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर में रविवार सुबह 3 बजे हुई भस्मा आरती और महाभिषेक के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले गए। उदयपुर में एकलिंगनाथजी के दर्शन के लिए भक्त डीजे की धुनों पर शिव आराधना करते हुए पहुंच रहे हैं। कोटा के शिवपुरी धाम में 525 शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। कोटा शहर के अमलेश्वर मंदिर के कपाट भी आज खुले हैं। करीब 100 साल पुराने इस मंदिर में केवल महाशिवरात्रि पर पूजा होती है। वहीं, अलवर के प्रमुख त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव आज दूल्ह के रूप में हैं। जालोर में निकाली गई शोभायात्रा में शिवगणों ने पूरे उत्साह से तांडव किया। अब देखिए- राजस्थान में महाशिवरात्रि पर्व की PHOTOS… …. राजस्थान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शिव मंदिर, जिसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है:महाराणा प्रताप ने बनवाया था, फिसलन भरी पगडंडी, 50 घंटे पैदल चली भास्कर टीम, लेपर्ड-भालू का डर 2. अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बहस और वोटिंग 9 मार्च को होगी- किरेन रिजिजू
    Next Article
    Anupama: कपिल का दर्द आया सामने, कृति का बड़ा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment