Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-महाराष्ट्र में गर्मी बरकरार, पारा अब भी 44°C पार:यूपी-बिहार और कर्नाटक में आंधी-बारिश की घटनाओं से 29 की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से को गुरुवार को कुछ राहत मिली। आंधी-बारिश और ओले गिरने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट हुई। लेकिन गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा 44.6°C तापमान विदर्भ के चंद्रपुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजस्थान का बाड़मेर, जैसलमेर, अमरावती और आंध्र प्रदेश के रेन्टाचिंताला में तापमान 44°C रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो हफ्ते गर्मी का असर कुछ कम रहेगा। 6 मई तक विदर्भ और 2-3 मई को पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में ही लू चलने की आशंका है। शुक्रवार को ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमालय से लगे बंगाल और दक्षिण कर्नाटक में शुक्रवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 50 से 60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बिजली और ओले गिर सकते हैं। बेंगलुरु में गुरुवार की तेज बारिश के दौरान हुई घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बनी तहसील में एक घर पर बिजली गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुईं। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 2 मई: 3 मई: देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… हीटवेव को लेकर राज्यों की तैयारी….
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता बनर्जी भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं:कहा- किसी को EVM लूटने नहीं देंगे; चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलट छंट रहे थे, ईवीएम सुरक्षित
    Next Article
    MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 22 को बचाया:बरगी डैम में अबतक 5 शव मिले, क्रूज में 9 और लाशें होने की आशंका; आर्मी ने संभाला मोर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment