Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-MP में शीतलहर, 15 शहरों में 10°C से कम तापमान:छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में पारा और गिरेगा; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

    7 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड के गंगोत्री में तापमान -11°C और कश्मीर के पहलगाम में -4.6°C पहुंच गया है। श्रीनगर में मंगलवार को -1.6°C तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी राज्यों में भी दिखने लगा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर शुरू हो गई है। दोनों राज्यों के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान का फतेहपुर 4.3°C और मध्य प्रदेश का गिरवर 8.4°C के साथ सबसे ठंडे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर घाटी में महीने के अंत तक रात का तापमान और गिर सकता है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में भी पारा गिरने की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 नवंबर 27 नवंबर अब प्रदूषण का हाल नई दिल्ली में मंगलवार को 58 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI रिकॉर्ड किया गया। इनमें 34 स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता खराब, 19 पर मध्यम और 5 पर बहुत खराब श्रेणी में रही। IMD के मुताबिक, अगले तीन दिन तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी रह सकती है। उत्तराखंड के रुड़की और रुद्रपुर में भी एक हफ्ते से हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। बुधवार सुबह रुड़की का AQI 250, रुद्रपुर का 186 और देहरादून के सहस्रधारा का 150 दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के पहाड़ी जिलों में हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में है। CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। मौसम की 4 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में राज्यों में मौसम का हाल एमपी: बारिश थमते ही लौटी ठंड, पारा 9°C से नीचे; शाजापुर में तापमान 8.4 डिग्री; भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी बढ़ी सर्दी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर से आ रही हवाओं के कारण शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी सर्दी का असर बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें.. राजस्थान: शीतलहर से बढ़ी सर्दी, पारा 2 डिग्री तक गिरा, बाड़मेर सबसे गर्म, फतेहपुर सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम साफ रहेगा राजस्थान में उत्तरी हवाओं के तेज होने से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर में सुबह-शाम हल्की शीतलहर का असर रहा। वहीं, बाड़मेर में दिन का तापमान 31 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सीकर के फतेहपुर में रात सबसे ठंडी रही। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क, गंगोत्री में पारा -11°C: पहाड़ों में पाला गिरने से बढ़ी ठंड; रुड़की-रुद्रपुर की हवा जहरीली उत्तराखंड में 2 दिसंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम पाला पड़ने से ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। बुधवार सुबह गंगोत्री में तापमान -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल और मसूरी में मौसम साफ रहने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ऋषिकेश में भी पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट, पठानकोट में पारा 7.1 डिग्री; चंडीगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं पंजाब में अगले तीन दिन तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के रात के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पठानकोट में सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री रहा। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर में घना कोहरा छा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: अगले 2 दिन बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; पेंड्रा रोड सबसे ठंडा; रायपुर में तापमान सामान्य से 4.2°C ज्यादा छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: हरदोई में पारा 9.5°C पहुंचा, मुजफ्फरनगर में भी बढ़ी ठिठुरन; अगले हफ्ते 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5°C और मुजफ्फरनगर में 9.8°C दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल और बिजनौर समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: अगले 3 दिन बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा; रांची का तापमान 15°C, और नीचे जाने के आसार झारखंड में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रांची का पारा 11 डिग्री से नीचे जाने के आसार हैं। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री, मेदिनीनगर में 2.8 डिग्री और बोकारो में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: चंबा में 4.8 डिग्री तापमान, मैदानी इलाकों में कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर तक घटी हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। मंडी की बल्ह घाटी, सुंदरनगर, बिलासपुर और हमीरपुर के सुजानपुर में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। वहीं, मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ऊना में 7.2, बिलासपुर में 7, चंबा में 4.8, धर्मशाला में 7.8 और सोलन में 4.2 डिग्री तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें… टिप ऑफ द डे
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली- कैफे में युवती से गैंगरेप मामले में 3 गिरफ्तार:3 आरोपी फरार; कैफे बंद होने के दोबारा खोला, शराब पार्टी के बाद वारदात का आरोप
    Next Article
    असम में ट्रिपल मर्डर के आरोपियों एनकाउंटर:दोनों के पैर में गोली लगी, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment