Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया:मिचेल मार्श की फिफ्टी नहीं आई काम, फैन बोले- LSG की हार से टूट गए हैं

    11 hours ago

    2

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से मिचेल मार्श ने फिफ्टी (55 रन) जरूर लगाई, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके। इससे फैंस को मायूसी हुई। उत्तराखंड से मैच देखने आए कार्तिक ने कहा- LSG की हार से अंदर से टूट गया हूं। अजय ने कहा- इकाना स्टेडियम सुंदर है। मैच देखकर मजा आ गया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में RR और LSG के फैन आए थे। मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान से फैन आए। राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने नेपाल से सपोर्टर पहुंचे। लखनऊ के कई दर्शक राजस्थान की टीम को सपोर्ट कर रहे थे। बिहार से आए मोहम्मद अफरोज खान ने कहा था- वैभव सब का बाप है। आज बैटिंग से धुआं-धुआं कर देगा। दर्शकों में सबसे अधिक क्रेज राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरैल का था। पहले 5 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम की पहली बरसी पर दिखा वायुसेना के विमानों का पराक्रम, Video
    Next Article
    यूपी- मिर्जापुर में सड़क हादसा, 8 जिंदा जले:ट्रक की टक्कर से बोलेरो ट्रॉले से टकराई और आग लगी, मैहर देवी के दर्शन करके लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment