Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान पुलिस ने काली स्कॉर्पियो से सिपाही को उठाया:लखनऊ में बेटों के साथ टहल रहे थे, घोषित था 25 हजार का इनाम

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर इलाके से सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को कुछ अज्ञात लोग ब्लैक स्कॉर्पियो से अगवा करके ले गए। घटना थाना गोमती नगर क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे हुई। उस समय सिपाही के दोनों बेटे भी उनके साथ मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी बेटों के अनुसार, अचानक एक काली स्कॉर्पियो उनके पास आकर रुकी। कार से उतरे लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। पिता अखिलेश त्रिपाठी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। पूरी घटना इतनी जल्दी हुई कि आसपास के लोग समझ ही नहीं पाए कि मामला क्या है? घबराकर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच सूचना मिलते ही गोमती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। शुरुआती तौर पर मामला अपहरण का लगा। जिससे परिवार और क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि कुछ देर बाद जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश त्रिपाठी वर्ष 2002 के एक पुराने मुकदमे में वांछित थे। उस मामले में उनके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। राजस्थान पुलिस की कार्रवाई जांच में सामने आया कि उन्हें राजस्थान पुलिस की टीम उठाकर ले गई है। टीम ने स्थानीय पुलिस को औपचारिक सूचना देने के बाद कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फरार चल रहे अखिलेश त्रिपाठी की तलाश में राजस्थान पुलिस लगी हुई थी। लोकेशन ट्रेस होने पर टीम ने लखनऊ आकर दबिश दी। विशेष सुरक्षा वाहिनी में थी तैनाती लखनऊ में स्मारक समिति की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मायावती सरकार में एक विशेष सुरक्षा वाहिनी का गठन हुआ था। सिपाही अखिलेश त्रिपाठी इसी वाहिनी में तैनात है। उसकी लखनऊ के अंबेडकर पार्क में ड्यूटी रहती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर कालेश्वर मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक:कड़ी सुरक्षा के बीच उमड़ा जनसैलाब, बेलपत्र-धतूरा अर्पित कर की पूजा
    Next Article
    मथुरा में देवर ने की भाभी की हत्या:खुद का गला काटा, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment