Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान- शराब समझकर एसिड पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से छुपाकर लाए थे बोतलें

    3 hours ago

    1

    0

    राजस्थान के भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और शादी वाले घर से शराब की बोतलें समझकर एसिड ले आए थे। हादसा जिले के अलोली गांव में गुरुवार देर रात को हुआ। अपने घर पर पीया एसिड आलोली निवासी हरदयाल सिंह ने बताया - 10 फरवरी को परिवार में शादी थी। घर के बाहर खेत में पांडाल लगाया गया था। अगले दिन कुछ लोग खाने लेने घर आए और यहां साफ-सफाई की। बर्तन साफ करने के लिए एसिड मंगवाया गया था। घर लौटते समय वे एसिड अपने साथ ले गए। 12 फरवरी की शाम घर पर कुछ लोगों ने एसिड को शराब समझकर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर बस्ती के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सभी की हॉस्पिटल में मौत एसिड पीने के कुछ मिनटों बाद ही इनकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के मेंबर इन्हें गंगापुर के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां गुरुवार रात को तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को भीलवाड़ा के हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एक मौत भीलवाड़ा में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई। वहीं, सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव में BNP की डबल सेंचुरी, पार किया बहुमत का आंकड़ा, 17 साल बाद लंदन से लौटे तारिक रहमान संभालेंगे देश की कमान!
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; स्टूडेंट्स को सुरक्षित निकाला, पुलिस तलाशी में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment