Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव, VIDEO:नायब तहसीलदार ने 16 पर केस दर्ज कराया, 8 गिरफ्तार; गांव में फोर्स तैनात

    4 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र स्थित गौराहार गांव में राजस्व और पुलिस टीम पर हमले का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। शनिवार को पैमाइश और अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गांव में स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। यह घटना एक जमीन विवाद से जुड़ी है। गौराहार मजरा रामपुर धमावां निवासी जय सिंह पुत्र धुन्नीलाल ने शिकायत की थी कि उनके 20 साल पुराने मकान पर गांव की झुलनी देवी पत्नी दयाशंकर और अन्य लोगों ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। जय सिंह ने राजस्व विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के बाद 21 फरवरी को नायब तहसीलदार अतुल कुमार स्थानीय लेखपाल और पुलिस टीम के साथ जांच के लिए गांव पहुंचे थे। जांच में पाया गया कि विवादित मकान बंजर खाते की भूमि पर बना है, जिस पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। जांच के दौरान, झुलनी देवी के पक्ष से करीब 15-20 लोग लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी लेकर इकट्ठा हो गए। उन्होंने सरकारी काम में बाधा डाली और जांच से मना करने लगे। इसके बाद उन्होंने राजस्व और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में छिप गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नायब तहसीलदार अतुल कुमार की तहरीर पर शिवसिंह, अंगद सिंह, रोहित कुमार, मोहित कुमार, झुलनी देवी, शिवानी, भगौती, हीरालाल, राजेश, कमलेश, बृजलाल, रामहित, विमला उर्फ भुक्खलाइन और बुधराज सहित 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को पुलिस ने दबिश देकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है, जबकि अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में NHAI ने हटाए अवैध होर्डिंग्स:राष्ट्रीय राजमार्ग और चौराहों से हटाए गए बैनर, अभियान जारी
    Next Article
    भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात':बदायूं में जिलाध्यक्ष बोले- एआई से तकनीकी क्षेत्र में देश कर रहा उन्नति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment