Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात':बदायूं में जिलाध्यक्ष बोले- एआई से तकनीकी क्षेत्र में देश कर रहा उन्नति

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 131वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस मंडल के शक्ति केंद्र संख्या 16, बूथ संख्या 178 पर आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया, जिसने विश्व मंच पर भारत की साख को नई ऊँचाई दी है। बताया कि हाल ही में हुए वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भारत के स्वदेशी एआई मॉडल, कृषि और पशुपालन में तकनीक के उपयोग, तथा प्राचीन भारतीय ग्रंथों के डिजिटलीकरण जैसे प्रयासों की सराहना की गई है। राजीव कुमार गुप्ता ने 'मन की बात' कार्यक्रम को केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि जनजागरण का एक प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री द्वारा खेल जगत में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के उल्लेख को देश की सांस्कृतिक शक्ति और प्रतिभा की वैश्विक पहचान का प्रतीक बताया। डिजिटल धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि वे आमजन को केवल अधिकृत माध्यम से ही केवाईसी कराने और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, भाजपा नेता जोगेंद्र सिंह पटेल, मंडल महामंत्री रचित साहू, मंडल उपाध्यक्ष राना शमीम, मंडल मंत्री दीपक सक्सेना, शक्ति केंद्र संयोजक सूर्य गौरव गुप्ता, के एल गुप्ता, दिनेश चंद्र मिश्रा, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, मुजाहिर बंटी, शमीम भाई, आरिफ बंटी, एजाज खान, पी के वर्मा और अनुभव उपाध्याय सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्व और पुलिस टीम पर पथराव, VIDEO:नायब तहसीलदार ने 16 पर केस दर्ज कराया, 8 गिरफ्तार; गांव में फोर्स तैनात
    Next Article
    यमुना में स्टीमर पर सवार होकर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर:प्रयागराज में बालू माफिया पर सात मुकदमे, हत्या में भी चार्जशीटेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment