Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्व परिषद से सत्यापित होगा लाभचंद मार्केट का मानचित्र:आगरा के राजामंडी स्थित लाभचंद मार्केट पर गहराता जा रहा संकट, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगा जवाब

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा के राजामंडी बाजार का लाभचंद मार्केट का मामला उलझता ही जा रहा है। विवादित लाभचंद मार्केट का मानचित्र राजस्व परिषद, लखनऊ भेजा जाएगा। वहीं से इसे सत्यापित कराया जाएगा। लखनऊ से सत्यापित होने के बाद ही नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त रिपोर्ट की जाएगी। उसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा। लाभचंद मार्केट के एक दुकानदार एएस सूरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दुकानदारों को विस्थापित करने और होटल हटाने के निर्देश दिए थे। इस मार्केट में 60 दुकानें और इनके ऊपर दो होटल बने हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम और राजस्व विभाग ने पिछले दिनों यहां पैमाइश की थी। एएस सूरी के अधिवक्ता बलविंदर सिंह का कहना है-सड़क पर निर्माण किया गया। लीज समाप्त होने के बाद उसका नवीनीकरण हुआ, लेकिन शर्तों की अनदेखी की गई और अधिक किराया वसूला जाता रहा। बाद में नगर निगम ने लीज निरस्त कर दी। राजस्व विभाग के पास वर्ष 1331 का मानचित्र है, जो प्रमाणित प्रति नहीं है। इसलिए इसे राजस्व परिषद के अभिलेखों से मिलान के लिए भेजा गया है। डीएम का ये है कहना सोमवार तक सत्यापन रिपोर्ट मिल सकती है, जिससे पूर्व स्थिति स्पष्ट होगी। दो-तीन दिन में संयुक्त रिपोर्ट भी मिल जाएगी और विशेषज्ञों की राय के बाद जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह में जवाब मांगा है। मानचित्र सत्यापन के बाद ही अगली कार्रवाई होगी। संयुक्त रिपोर्ट शीघ्र डीएम को सौंपी जाएगी।सचिन राजपूत, एसडीएम
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज कार्यालय का पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया:अभिलेख व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश, सुरक्षा का भी जायजा लिया
    Next Article
    कन्नौज में कोटेदार ने कम राशन देने की बात स्वीकारी:युवक ने वीडियो बनाया, कोटेदार बोला- ऊपर से ही कम मिलता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment