Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan के जयपुर में कॉजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, ग्रामीणों ने स्कूल से खदेड़ा

    4 hours from now

    1

    0

    राजस्थान के एक गांव में उस समय झड़प हो गई जब ग्रामीणों ने कथित तौर पर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैरिकेड लगा दिए और सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) की टीम को मौके से खदेड़ दिया। जयपुर जिले के रामपुरा कंवरपुरा गांव में हुई इस घटना को कॉजपा ने अपनी ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम के दौरान टीम पर हमला बताया है। पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया और राजस्थान पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया।रांका ने आरोप लगाया कि कॉजपा टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और महिला समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कॉजपा के अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा के ‘‘गुंडे’’ आशुतोष (रांका) एवं कॉजपा के अन्य स्वयंसेवकों के पीछे पड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि राजस्थान पुलिस इस तरह के हमले की अनुमति कैसे दे सकती है।हालांकि, बगरू के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। घटना के वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को कॉजपा टीम के सदस्यों के साथ तीखी बहस करते, उनलोगों को गांव में प्रवेश करने से रोकते और धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है। कुछ वीडियो में कारों की टूटी हुई खिड़कियां भी नजर आईं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे कॉजपा टीम की थीं।रांका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सारी हदें पार हो गईं। पिछले कई वर्षों से रामपुरा कंवरपुरा का स्कूल एक भैंस के बाड़े में चल रहा है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि निरीक्षण के लिए पहुंचने पर टीम पर खुलेआम हमला किया गया और पथराव भी किया गया तथा कारों की खिड़कियां तोड़ दी गईं। उन्होंने कहा कि टीम के सदस्यों के कपड़े फाड़े गए और स्वयं उनके कपड़े भी फाड़े गए।स्कूल भवन को ‘असुरक्षित’ घोषित किए जाने के बाद छात्रों के लिए बंद कर दिया गया है और पास के एक पशु बाड़े में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि सरकार ने मरम्मत कार्य के लिए पहले ही धनराशि मंजूर कर दी है और स्थानीय स्तर पर प्रयास करके मरम्मत कराई जा सकती है। रांका ने आरोप लगाया कि कॉजपा टीम पर हमला राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर किया गया।उन्होंने कहा, ‘‘मदन दिलावर को बच्चों का भैंस के बाड़े में पढ़ना स्वीकार्य है, लेकिन स्कूल की मरम्मत करना स्वीकार्य नहीं है।’’ रांका ने आरोप लगाया, ‘‘श्री दिलावर—आज आपने गुंडों को भेजकर देश की नजरों में पूरे राजस्थान को शर्मसार किया है। लेकिन हम ऐसी गुंडागर्दी से डरने वालों में से नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी को प्रत्यक्ष देखा है। राजस्थान में लोकतंत्र के लिए यह काला दिन है।’’ रांका ने कहा कि उनकी मांगें पूरी करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है और इस दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी पाबंदी का आदेश वापस लेने की मांग की।उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शिक्षा के मुद्दे से आगे बढ़कर मदन दिलावर के खिलाफ भी किया जाएगा। कॉजपा की टीम अपनी चल रही ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम के तहत सरकारी स्कूलों की स्थिति का निरीक्षण करने तथा छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करने गांव पहुंची थी। रांका ने आरोप लगाया कि पुलिस को इलाके में पथराव की जानकारी थी, लेकिन उसने हस्तक्षेप नहीं किया।उन्होंने कहा, ‘‘वहां पहले ही पथराव शुरू हो गया था, लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए और कहा कि वे कुछ नहीं करेंगे तथा यह हमारा आपसी मामला है।’’ रांका ने दावा किया कि कॉजपा के कई स्वयंसेवक घायल हुए हैं, जिनमें एक का हाथ टूट गया। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के वाहनों की खिड़कियां तोड़ दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वयंसेवकों के हाथ तोड़े गए, वाहन क्षतिग्रस्त किए गए और महिलाओं को भी निशाना बनाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा उनके फोन तोड़ दिए गए।रांका ने दावा किया कि टकराव के दौरान उनकी शर्ट भी फाड़ दी गई। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बजाय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।’’ रांका ने कहा कि उन्होंने करीब एक साल पहले भी इस स्कूल का दौरा किया था और तब भी इसकी स्थिति ऐसी ही थी।उन्होंने कहा, ‘‘आज भी यह भैंस के बाड़े में चल रहा है। हम स्कूल की मरम्मत कराना चाहते हैं, लेकिन आपने गुंडागर्दी का सहारा लिया है।’’ कॉजपा संस्थापक दीपके ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में राजस्थान की स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के ‘‘गुंडे’’ आशुतोष और कॉजपा के अन्य स्वयंसेवकों को निशाना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ महिलाओं ने कॉजपा की महिला सदस्यों पर कथित तौर पर कीचड़ फेंका और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।सूत्रों ने बताया कि कॉजपा टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क पर बैरिकेड लगा दिए थे और इलाके में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच करते देखे गए। बाद में ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना दिया और कॉजपा के खिलाफ नारे लगाए। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।कॉजपा टीम का यह दौरा राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में बिना किसी विशेष कारण बाहरी लोगों और मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर जारी विवाद के बीच हुआ। कॉजपा ने इस प्रतिबंध का विरोध किया है और आरोप लगाया है कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों की स्थिति की सार्वजनिक जांच रोकने का प्रयास कर रही है। कॉजपा की ‘स्कूल ठीक करो’ मुहिम का उद्देश्य, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, सरकारी स्कूलों के भवनों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, अन्य सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और जमीनी स्थिति का आकलन करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Police दफ्तर पर Rahul Gandhi का धरना, बोले - साहिल को न्याय मिले, FIR होगी तभी हटेंगे
    Next Article
    UP के Budaun में Police Encounter: चोरी के 3 आरोपी गोली लगने से गिरफ्तार, सिपाही भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment