Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan के पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने भूख हड़ताल पर बैठे शुभम रेवाड़ से वार्ता की मांग की

    2 hours from now

    1

    0

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ से तत्काल वार्ता शुरू करने की अपील की। गहलोत ने दावा किया कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती रेवाड़ ने अब पानी पीना भी छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने न तो रेवाड़ की भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया और न ही छात्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया।गहलोत ने कहा, “राज्य के हजारों छात्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। आखिर भाजपा सरकार किस बात से डर रही है?” उन्होंने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सितंबर 2026 तक सभी 15 सरकारी विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। गहलोत ने राजस्थान सरकार से भी इससे सीख लेते हुए तत्काल छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा करने की मांग की।इसे भी पढ़ें: Chandipura Virus रोकेगा केंद्रीय एक्सपर्ट दल, गुजरात और राजस्थान में तैनातीउन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से बिना देर किए सवाई मानसिंह अस्पताल जाकर रेवाड़ से मिलने और उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराने की पहल करने की भी अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chandipura Virus रोकेगा केंद्रीय एक्सपर्ट दल, गुजरात और राजस्थान में तैनाती
    Next Article
    आरक्षित Special Train का किराया नियमित से अधिक, Railway Minister अश्विनी वैष्णव ने बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment