Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rajasthan Police SOG ने पकड़ा फर्जी मेडिकल डिग्री गिरोह, तीन आरोपी गिरफ्तार

    17 minutes from now

    1

    0

    राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने फर्जी मेडिकल डिग्रियां तैयार कर उन्हें विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड करने और इनके आधार पर मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में गिरोह के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि मामले के संबंध में पूर्व में गिरफ्तार किए गए रामकिशोर महावर से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला। उन्होंने बताया कि महावर केवल 11वीं कक्षा तक पढ़ा है और उसने कथित तौर पर फर्जी डिग्रियों के आधार पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया था। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि गिरोह लाखों रुपये लेकर पिछली तारीखों की एमबीबीएस, एमडी और अन्य मेडिकल डिग्रियां उपलब्ध कराता था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सत्यजीत पाणिग्रही, मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी मनीष मांझी और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी खुर्रम तौफीक के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पाणिग्रही सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था जबकि मांझी फर्जी दस्तावेज तैयार करवाता था और तौफीक उन्हें विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड करता था। बंसल के अनुसार, महावर ने फर्जी एमबीबीएस और एमडी (स्त्री रोग) की डिग्रियों के आधार पर दिल्ली मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराया था और इसके बाद उसने जून 2025 से सफदरजंग अस्पताल में संविदा पर जूनियर रेजिडेंट के रूप में काम किया।उन्होंने बकाया कि महावर ने फर्जी डिप्लोमा के आधार पर विभिन्न अस्पतालों में सोनोग्राफी भी की। यह मामला अक्टूबर 2024 में राजस्थान मेडिकल काउंसिल की शिकायत पर जयपुर के अशोक नगर थाने में दर्ज किया गया था हालांकि बाद में जांच एसओजी को सौंप दी गई। बंसल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और फर्जी डिग्रियों के आधार पर पंजीकरण कराने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में दीपम पर रोक से भावनाएं आहत, Ashwini Vaishnaw का राज्य सरकार पर हमला
    Next Article
    देश का नाम भारत रखने में Madhya Pradesh का बड़ा योगदान: CM Mohan Yadav

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment