Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजीव राय ये आपके बाप का जिला नहीं है:BJP नेता भरत लाल बोले- जो मिल नहीं चालू करा सकते, वे मऊ छोड़ दें, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मुस्कुराते दिखे

    5 hours ago

    1

    0

    मंत्री जी के बाप का मऊ नहीं है, जो मिल नहीं चालू कर सकते वह मऊ छोड़ दें। राजीव राय जी आपके बाप का कम से कम यह जिला नहीं है। घर होना तो अलग बात है। आपके बाप का भी दूर-दूर तक पता नहीं था। मंत्री एके शर्मा यहीं मऊ के रोडवेज पर रहकर पढ़े हैं। यही मऊ के धरती पर पैदा हुए हैं। पैदा होने का उनको यह मलाल था। मऊ को कल्पनाथ राय के बाद अगर कोई प्रोग्रेस करा सकता है तो मैं करा करके दिखा दूंगा। और आप देखते हैं कि जब मंत्री मऊ प्रवास पर होते हैं 10-20 करोड़ का शिलान्यास कर ही जाते हैं यह बातें मऊ में भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भरत लाल राही ने कहीं। वह तमसा तट स्थित हनुमान घाट पर पीपा पुल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां मंच राजनीतिक बयानबाजी का अखाड़ा बन गया। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता भरत लाल रही ने सपा सांसद के दिवंगत पिता के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मंच पर उस वक्त प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा भी मौजूद थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। इस बयान के बाद घोसी की सियासत गरमा गई है और सपा सांसद राजीव राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा- मंत्री एके शर्मा भी पहले पैसे का व्यवस्था कर लेते हैं। उसके बाद ही शिलान्यास करते हैं। वहीं सांसद राजीव राय ने कहा की मंत्री और बीजेपी नेताओं ने षड़यंत्र करके चीनी मिल को बंद करवाया। आज भी घोसी में गन्ना किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है। इस मौके पर हनुमान घाट स्थित पीपा पुल के उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता भरत लाल रही ने खुले मंच से राजीव राय और उनके दिवंगत पिता को लेकर तीखी टिप्पणी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने कहा कि “जो मिल नहीं चालू करा सकते, वे मऊ छोड़ दें” और साथ ही सांसद के पिता के संदर्भ में भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। बयान के दौरान मंत्री मंच पर मौजूद रहे। वीडियो सामने आते ही यह बयान चर्चा का विषय बन गया। मर्यादाहीनता का उदाहरण’: सांसद राजीव राय का पलटवार घोसी सांसद राजीव राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इस तरह की भाषा का प्रयोग कभी नहीं करते। उन्होंने इसे मंत्री समर्थकों की मर्यादाहीनता करार दिया। राय ने आरोप लगाया कि मंत्री और भाजपा नेताओं ने षड्यंत्र कर चीनी मिल बंद करवाई। उनका दावा है कि घोसी क्षेत्र में आज भी गन्ना खरीदा जा रहा है और किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। उनके बयान के बाद सपा और भाजपा समर्थकों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मंत्री की मौजूदगी और वीडियो ने बढ़ाई सियासी गर्मी वायरल वीडियो में मंच पर मंत्री ए.के. शर्मा भी नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने सवाल उठाया है कि आपत्तिजनक टिप्पणी के दौरान मंच से कोई रोक-टोक क्यों नहीं हुई। कार्यक्रम में भाजपा नेता ने मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मंत्री जी पहले पैसे की व्यवस्था करते हैं, फिर शिलान्यास करते हैं” और मऊ के विकास का दावा किया। इस बयानबाजी ने समारोह को विकास के एजेंडे से हटाकर राजनीतिक टकराव की दिशा में मोड़ दिया। घोसी की सियासत में बढ़ी तल्खी, आगे क्या मामला अब केवल एक बयान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घोसी की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नया अध्याय बन गया है। एक ओर भाजपा नेता मंत्री के कार्यकाल में विकास और करोड़ों के शिलान्यास का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर सपा सांसद इसे साजिश और राजनीतिक हमले के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। अब नजर इस पर है कि क्या पार्टी स्तर पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी या यह जुबानी जंग आगे और तेज होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 2228 स्थानों पर होलिका दहन:खुशियों के रंग बिखरे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    मैनपुरी में विकलांग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर पर फंदे से लटका मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment