Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्य सरकार की अपील मंजूर, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला:42 साल पुराने हत्या मामले में दो आरोपी दोषी करार

    2 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लगभग 42 साल पुराने एक हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को पलट दिया है। राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए, हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया है। निचली अदालत ने इस मामले में सभी चार आरोपियों को बरी कर दिया था। मामले की सुनवाई के समय ही दो आरोपियों का निधन हो चुका है। शेष बचे दो आरोपियों को हाई कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (भाग-2) यानी गैर इरादतन हत्या के तहत दोषी पाया है। अदालत ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई के लिए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर 11 मई को पेश करने का निर्देश दिया है। यह महत्वपूर्ण आदेश न्यायमूर्ति रजनीश कुमार और न्यायमूर्ति बबीता रानी की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा दायर अपील पर सुनाया। यह घटना 15 जून 1984 की है, जब उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के माखी क्षेत्र में पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। मृतक जमुना प्रसाद अपने मकान की छत पर नाली बना रहे थे, जिसका आरोपियों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जमुना प्रसाद और उनके भाई अमृत लाल पर लाठी-भाले से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जमुना प्रसाद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। साल 1986 में सत्र अदालत ने सभी आरोपियों को यह मानते हुए बरी कर दिया था कि उन्होंने आत्मरक्षा में कार्रवाई की थी, क्योंकि उन्हें भी चोटें आई थीं और अभियोजन पक्ष इसका स्पष्ट जवाब नहीं दे सका था। हालांकि, हाई कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि मामूली विवाद में किसी की जान लेना आत्मरक्षा के दायरे में नहीं आता। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को गलत ठहराते हुए उसे निरस्त कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल:कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, हैलट में मां का इलाज कराने आया था
    Next Article
    ODI वर्ल्ड कप और WTC की तैयारी के बीच अहम दौरे का ऐलान, तीनों फॉर्मेट में खेले जाएंगे कुल 8 मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment