Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल बोलीं, रोजगार तक सीमित न रहें युवा:प्रयागराज में स्टूडेंट्स से कहा, इनोवेशन-क्रिएटिविटी से देश के विकास में दें योगदान

    14 hours ago

    1

    0

    प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शनिवार को प्रयागराज में पहुंचीं। यहां प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय मे युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल रोजगार तक सीमित न रहें, बल्कि इनोवेशन- रिसर्च और क्रिएटिव कार्यों के माध्यम से देश के विकास में योगदान दें। यह भी कहा कि केवल तकनीकी रूप से दक्ष न बनें, बल्कि नैतिक रूप से भी सशक्त बनें तथा अपने ज्ञान का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए करें। 25 सुविधाओं का लोकार्पण किया राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी कैंपस में 25 नवनिर्मित शैक्षणिक सुविधाओं का लोकार्पण भी किया। कहा कि विद्यार्थियों के लिए निर्मित शैक्षणिक सुविधाएं उत्कृष्ट एवं उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। विद्यार्थियों से बोलीं कि वे स्वयं को केवल अपने परिवार की अपेक्षाओं तक सीमित न समझें, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के सपनों का प्रतिनिधि मानते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित करें। विचार करें कि वे राष्ट्र निर्माण में क्या योगदान दे सकते हैं। एकेटीयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना उन्होंने बताया कि जनभवन, उत्तर प्रदेश की पहल पर डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय एवं सीमेंस कंपनी के मध्य हुए समझौते के तहत सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन एवं सिमुलेशन जैसे क्षेत्रों में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना की जा रही है। इसके अंतर्गत लगभग 200 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जो आगे चलकर हजारों विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस प्रकार की पहलें युवाओं को वैश्विक स्तर की तकनीकी दक्षता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सुबह 11:20 पर पहुंचीं इससे पहले राज्यपाल शनिवार सुबह करीब 11:20 बजे प्नयागराज पहुंचीं। रज्जू भैया विवि में कार्यक्रम के बाद राज्यपाल झूंसी स्थित हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट भी पहुंचीं। यहां उन्होंने वैज्ञानिक गतिविधियों और अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली और संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुलपति बोले- इन क्षमताओं का भी होगा विकास उधर कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि नव स्थापित प्रयोगशालाओं में विद्यार्थी केवल शोध कार्य ही नहीं करेंगे, बल्कि तर्क, विश्लेषण एवं नवाचार की क्षमता भी विकसित करेंगे। कुलसचिव डॉ. विनीता यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आस्था तिवारी, कुलानुशासक प्रो. राजकुमार गुप्त समेत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. गीतांजलि श्रीवास्तव ने किया। इन सुविधाओं का लोकार्पण सम्मेलन कक्ष, संगोष्ठी सभागार, बायोकेमेस्ट्री प्रयोगशाला, यंत्र कक्ष, प्लांट एंड जेनेटिक ब्रीडिंग प्रयोगशाला, पूर्वी मुख्य द्वार, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, फार्मास्यूटिकल प्रयोगशाला, फर्माकोलाजी प्रयोगशाला, नवनिर्मित देवालय, एस्पेक्टिक रूम, वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, फार्माकोग्नासी प्रयोगशाला, रसायन प्रयोगशाला, हॉर्टिकल्चर प्रयोगशाला, डाटा सेंटर, कंप्यूटर लैब, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्ष, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, फार्मास्यूटिकल रसायन प्रयोगशाला, एग्रोनॉमी प्रयोगशाला इत्यादि। बालिकाओं से कहा-आगे बढ़ना है तो शिक्षित हों राज्यपाल करीब 2:15 बजे खुल्दाबाद में राजकीय बालिका गृह पहुंचीं। राज्यपाल ने राजकीय बालगृह परिसर खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ संवाद किया। राजकीय बालगृह (बालिका) की बालिकाओं से कहा कि यदि आगे बढ़ना है, तो शिक्षा, ज्ञान व प्रशिक्षण प्राप्त करना ही होगा, इसलिए आप सभी पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करें। राज्यपाल ने बच्चियों की बनाई क्राफ्ट सामग्री, कपड़े से बनाये गये साज-सज्जा के सामानों के स्टॉल भी देखा। इसके बाद बालगृह (बालिका) की साक्ष्य पीड़िताओं (पाक्सों पीड़ित) से बातचीत की। साथ ही राजकीय बालगृह (शिशु) के शिक्षण कक्ष में जाकर शिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के कॉमन हॉल में पहुंचकर किशारों से कहा ‘‘अच्छा पढ़ो, अच्छा करो और अच्छा बनो’’। 20 कम्प्यूटर की व्यवस्था कराये जाने तथा लाईब्रेरी में और विभिन्न विषयों की अधिक बुक रखवायें जाने, अखबार को नियमित रूप से मंगाये जाने की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा। इलाहाबाद म्यूजियम में कार्यक्रम स्थगित राज्यपाल को इलाहाबाद म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होना था। यहां सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी प्रस्तावित थी। हालांकि समय की अनुपलब्धता के चलते फिलहाल यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हेलीपैड ड्यूटी पर तैनात एसआई की मौत उधर हेलीपैड ड्यूटी पर तैनात दरोगा नकछेद नाथ कनौजिया की मौत हो गई। वह 59 साल के थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती बारा थाने में थी। शनिवार को राज्यपाल के आगमन के दौरान उनकी ड्यूटी हेलीपैड पर लगाई गई थी। सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और वह जमीन पर ही गिर पड़े। इसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि शव मर्चरी भेजवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वह मूलरूप से अयोध्या के रहने वाले थे। घरवालों को सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपराधी का जन्मदिन मनाने पर तीन हेड कांस्टेबल निलंबित:पीलीभीत में वीडियो सामने आया था, एसपी ने की कार्रवाई
    Next Article
    आगरा में हुए इस्कॉन भक्ति कॉन्सर्ट में झूमे युवा:मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला का 'यूथ फेस्ट आरम्भ 2.0' था कार्यक्रम, सूरसदन में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment