Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपराधी का जन्मदिन मनाने पर तीन हेड कांस्टेबल निलंबित:पीलीभीत में वीडियो सामने आया था, एसपी ने की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीसलपुर कोतवाली में तैनात तीन हेड कांस्टेबलों को एक आरोपी के साथ जन्मदिन का जश्न मनाना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घटना बीसलपुर नगर के एक मोहल्ले की है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें बीसलपुर कोतवाली के हेड कांस्टेबल यश शर्मा, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार एक अभियुक्त रूपेश (पुत्र सुरेश, निवासी मोहल्ला दुबे) के साथ केक काटते और जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिसकर्मियों की इस कार्यप्रणाली ने कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पुलिसकर्मियों द्वारा एक अपराधी के साथ सार्वजनिक रूप से मेलजोल बढ़ाना और जश्न में शामिल होना पुलिस नियमावली और अनुशासन के पूर्णतः विरुद्ध है। आरोपों की पुष्टि होते ही एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए तीनों हेड कांस्टेबलों के निलंबन की फाइल पर मुहर लगा दी। एसपी की इस 'जीरो टॉलरेंस' कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार की साठगांठ या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलती चिता से उपले निकालकर हुक्के में भरा, VIDEO:हापुड़ में चार दोस्त पहुंचे शमशान घाट, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
    Next Article
    राज्यपाल बोलीं, रोजगार तक सीमित न रहें युवा:प्रयागराज में स्टूडेंट्स से कहा, इनोवेशन-क्रिएटिविटी से देश के विकास में दें योगदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment