Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग शुरू:26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, NDA को 8 सीटों का फायदा हो सकता है

    4 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे। इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ है। यहां उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन तीन राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मौजूदा स्थिति में 37 में से 25 सीटें INDIA गठबंधन के पास हैं, जबकि 12 सीटें NDA के खाते में हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को 8 सीटों का फायदा ​हो सकता ​है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा सांसद बनेंगे। वहीं 84 साल के शरद पवार महाराष्ट्र से निर्विरोध चुने गए हैं। ओडिशा-हरियाणा में उलटफेर के आसार, कांग्रेस-बीजेडी विधायकों को रिजोर्ट ले गए थे ओडिशा में विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस ने रविवार को 5 विधायकों नोटिस जारी किया था। वहीं भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों की बाड़बंदी की है। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला के रिजॉर्ट भेजा था। भाजपा ने अपने सभी 47 विधायकों को निजी होटल में शिफ्ट किया था। कांग्रेस विधायक हिमाचल से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। भाजपा ने अपने विधायकों को सुबह 10 बजे इकट्‌ठे होने के लिए कहा है। बिहार में संख्याबल के हिसाब से एनडीए की 4 सीटों पर जीत तय। 5वीं सीट के लिए उलटफेर हो सकता है। एनडीए को 8 सीटों का फायदा हो सकता 10 राज्यों की जिन 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें 7 राज्यों की राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं। 26 में से पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं। अब चुनाव होने के बाद एनडीए के पास 13 सीटें हो जाएंगी। यानी 5 सीटों का फायदा हुआ। वहीं, 3 राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद 7 सीटें मिलने के आसार हैं। यानी यहां 3 सीटों का फायदा हो सकता है। इस तरह एनडीए को कुल 8 सीटों का फायदा होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 सीटें राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajya Sabha Elections 2026 | 10 राज्यों की 37 सीटों पर फैसला आज, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कांटे की टक्कर
    Next Article
    ‘घर में रसोई गैस खत्म, इंडक्शन भी नहीं मिल रहा’:400 से 500% बढ़ी डिमांड, चीन से 45 दिन में आएगा कच्चा माल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment