Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में जन्मदिन पर कारों से स्टंटबाजी,60 हजार जुर्माना लगा:हाईवे पर केक काटा, चलती कार के दरवाजे से निकलकर वीडियो बनाया

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में नेशनल हाईवे पर काफिला निकालकर केक काटने और कारों की खिड़कियों पर बैठकर स्टंटबाजी करते हुए जन्मदिन मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवाओं ने सड़क पर यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाईं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच गाड़ियों का चालान कर भारी जुर्मान कर दिया है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवाओं ने जन्मदिन के मौके पर कई कारों का काफिला निकाला। इस दौरान कुछ युवक कारों की खिड़कियों और पर बैठकर स्टंटबाजी करते नजर आए। हाईवे पर इस तरह की लापरवाही से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ियों की पहचान करते हुए कार्रवाई की। जांच के बाद पांच कारों का चालान किया गया। प्रत्येक कार पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसके तहत कुल 60 हजार रुपये का चालान किया गया है। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस प्रकार की स्टंटबाजी करना और यातायात नियमों का उल्लंघन करना कानूनन अपराध है। इससे न केवल स्टंट करने वालों की जान को खतरा रहता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। पुलिस ने युवाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाड़ी युद्ध से यूरिया के संकट का समाधान क्या है?:सनई, ढैंचा, उर्द-मूंग की खेती से घट सकती है यूरिया की खपत
    Next Article
    संभल मस्जिद मामला- HC ने DM-SP पर की सख्त टिप्पणी:20 लोगों की नमाज अनुमति के खिलाफ याचिका पर आज फिर सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment