Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम-कार की टक्कर, कुशीनगर के 2 पत्रकारों की मौत:संतकबीर नगर में हादसा, कार का दरवाजा तोड़कर निकाला गया; 2 की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो पत्रकारों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह दुर्घटना खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के पास हाईवे पर एक डीसीएम और वैगनआर कार के बीच हुई। सोमवार भोर की घटना। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम (MH03DV8752) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई। जहां लखनऊ से गोरखपुर जा रही वैगनआर कार (यूपी 53AS4404) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वैगनआर में सवार चारों लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर का चालक अपनी सीट पर फंस गया था। पेट्रोल पंप कर्मियों की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल जिला चिकित्सालय संतकबीर नगर भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने वैगनार सवार पत्रकार धनंजय पाण्डेय (35 वर्ष, पुत्र उमाकांत पांडेय, निवासी सरगरिया उर्फ रामनगर, कुशीनगर) और शंभू मिश्रा (45 वर्ष, पुत्र रमाकांत मिश्रा, निवासी लखुआ खुर्द, कुशीनगर) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमन कुमार (42 वर्ष, पुत्र मुन्नीलाल, निवासी इंदिरा नगर पडरौना, कुशीनगर और सुदेश मिश्रा (42 वर्ष, पुत्र हंसराज मिश्रा, निवासी चिलोना, कुशीनगर) की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों व्यक्ति हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर कुशीनगर जनपद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल मस्जिद मामला- HC ने DM-SP पर की सख्त टिप्पणी:20 लोगों की नमाज अनुमति के खिलाफ याचिका पर आज फिर सुनवाई
    Next Article
    टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत दो की मौत:सहारनपुर में तेज बारिश का कहर, उत्तराखंड में पंचायत से लौटकर आते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment