Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अरबपति कारोबारी की गोली लगने से मौत; बृजभूषण सिंह बोले- चुनाव में दिखा देंगे, प्रेमी ने दुल्हन की गाड़ी रोकी

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गोरखपुर क्लब के संचालक के बेटे की गोली लगने से मौत से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर बृजभूषण शरण सिंह की 2027 और 2029 के चुनाव को लेकर सरकार को चुनौती को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने मुंह में गोली मारी, फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचे थे गोरखपुर क्लब के संचालक के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से अपने मुंह में गोली मार ली। शुक्रवार सुबह अपनी फार्च्यूनर से अकेले फार्महाउस पहुंचे थे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। वहां गोली मार ली। कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ शव पड़ा था। परिवार ने कहा- पिस्टल साफ करते वक्त हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें 2- बृजभूषण सिंह बोले- अब समझाने का वक्त नहीं, चुनाव में दिखा देंगे बृजभूषण शरण सिंह ने क्षत्रियों को नजरअंदाज किए जाने पर कहा- अब समझाने का वक्त नहीं, चुनाव में दिखा देंगे। आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में या 2029 में कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें 3- अखिलेश बोले- शंकराचार्य आए तो डिप्टी सीएम भाग गए; शाह पर भी पलटवार किया अखिलेश बोले- शंकराचार्य के साथ कैसा व्यवहार हुआ, सबने देखा। बटुक को लेकर क्या-क्या नहीं कहा गया। बाद में उनके पैर धोने और दंडवत प्रणाम करने के दावे किए गए। लेकिन, शंकराचार्य आए तो डिप्टी सीएम लखनऊ छोड़कर भाग गए। शाह के गुंडों को उल्टा लटका देने वाले बयान पर कहा- यूपी में कम गुंडे हैं क्या? कुर्सी पर बैठे हैं; उनको भी उल्टा लटका देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 4- यूपी सरकार का फैसला, 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी, बैलेंस चाहे कितना भी निगेटिव हो यूपी सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जिन लोगों के घरों में 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है और उनका बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तब भी 30 दिनों तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। दो किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। अगर माइनस में 200 रुपए हैं तो बिजली नहीं कटेगी। हालांकि, 5 चरणों में SMS अलर्ट दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 5- अंबेडकरनगर में प्रेमी ने ससुराल जा रही दुल्हन को रोका, बोला- मेरे साथ जाएगी अंबेडकरनगर में प्रेमी ने विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की गाड़ी को रोक लिया। फिल्मी स्टाइल में कार के आगे बाइक लगा दी। कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। दुल्हन को अपनी ओर खींचते हुए बोला- यह मेरी गर्लफ्रेंड है, मेरे साथ जा रही है। दुल्हन के साथ अपनी फोटो दिखाई। थाने में पंचायत हुई। दूल्हे ने शादी तोड़ दी लेकिन प्रेमी का पुलिस ने चालान कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- डिप्टी सीएम बोले- सपा नेता वोट मांगने जाएंगे तो महिलाएं दौड़ाएंगी; अखिलेश अत्याचारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव एक अत्याचारी शासक रहे हैं। सपा के शासन में 'खाली प्लॉट हमारा' जैसा नारा चलता था। जब समाजवादी पार्टी के नेता चुनाव में वोट मांगने जाएंगे तो प्रदेश की महिलाएं उन्हें क्षेत्रों से दौड़ाएंगी। सपाइयों सहित विपक्ष ने महिलाओं का हक मारा है। चुनाव में सपा और अखिलेश का राजनीतिक हश्र बहुत बुरा होने वाला है। पूरी खबर पढ़ें 7- बुलंदशहर में पकड़ा गया पाकिस्तानी, स्लीपर सेल एजेंट होने का शक यूपी में 40 साल से रह रहे एक पाकिस्तानी को बुलंदशहर से पकड़ा गया है। उसके पास से फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। वह पश्विमी यूपी के कई शहरों में नाम बदल-बदलकर रहा था। पुलिस को आशंका है कि वह स्लीपर सेल एजेंट हो सकता है। एसपी ने बताया कि पहले इसे 2012 में मेरठ में पहचान छिपाकर अवैध रूप से रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी में 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद, सहयोगी दलों को सबसे अधिक नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में लोगों को 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद है। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही। हालांकि, भाजपा के सहयोगी दलों का बड़ा नुकसान होता दिख रहा। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। सर्वे में सपा की सीटें बढ़ी हैं तो भाजपा को नुकसान दिख रहा। पूरी खबर पढ़ें 9- शिक्षा मित्रों के लिए 2.5 अरब का फंड जारी, अब 18 हजार खाते में आएंगे योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों के लिए 2 अरब 50 करोड़ का फंड जारी किया। फंड से एक लाख 42 हजार शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। 18 हजार रुपए उनके खाते में अब आएंगे। सरकार ने मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार किया है। अप्रैल से उनको बढ़ा हुआ मानदेय दिया जाएगा। शिक्षा मित्रों को 11 महीने का वेतन दिया जाता है। सरकार ने जिलेवार फंड जारी किया। 10- हाथरस थाने में दलित युवक की लाश मिली, मुस्लिम लड़की के साथ अरेस्ट हुआ था हाथरस थाने में दलित युवक की लाश मिली है। पुलिस ने बताया- थाने के बाथरूम में रोशनदान से लटककर जान दे दी। एसपी ने एसएचओ और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। युवक पर मुस्लिम लड़की को भगाने का आरोप था। गुरुवार को गाजियाबाद में अरेस्ट किया गया। लड़की के पिता ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। 15 अप्रैल को लड़की उसके साथ भागी थी। पूरी खबर पढ़ें 11- फर्रुखाबाद में दुल्हन के जीजा को लगी गोली, एलजेपी नेता के बाउंसर ने की फायरिंग फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग में दुल्हन के जीजा को गोली लग गई। गोली चलाने वाला लोक जनशक्ति पार्टी के नेता का बाउंसर था। द्वारचार के दौरान जयमाल स्टेज से 50 मीटर की दूरी से फायरिंग हुई थी। गोली जीजा के पेट में लग गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। भगदड़ का फायदा उठाकर नेता और बाउंसर भाग निकले। पुलिस ने बुंदेलखंड हाईवे पर अरेस्ट किया। पूरी खबर पढ़ें 12- स्वामी मौर्य बोले- यूपी में अपराधी विशेष जाति के; ऊंची जातियों के लिए कानून दूसरा लखनऊ में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा- यूपी में एक विशेष जाति के अपराधी सक्रिय हैं। OBC और अल्पसंख्यकों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। ऊंची जातियों के लिए दूसरा कानून है। ऐसे अपराधियों पर बुल्डोजर कब चलेगा? दिनदहाड़े बेटियों की हत्या हो रही है। कौशांबी, देवरिया, कानपुर, हरदोई, गाजीपुर में बेटियों की हत्या हुई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पूरी खबर पढ़ें 13- गाजियाबाद में SIT करेगी 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या की जांच; SC बोला- जांच निष्पक्ष होनी चाहिए सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची की रेप और हत्या की जांच SIT से कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने डीजीपी को कहा- जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। 3 महिला सीनियर अफसरों की टीम अब नए सिरे से जांच करेगी। दरअसल, पीड़ित पक्ष की ओर से पेश हुए वकील ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर में न तो रेप की धारा लगाई न पॉक्सो एक्ट लगाया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- अलीगढ़ के डिग्री कॉलेज में लंगूर कर रहा नौकरी, सैलरी 12 हजार रुपए अलीगढ़ में धर्मसमाज डिग्री कॉलेज में लंगूर नौकरी कर रहा। उसको कॉलेज की ओर से 12 हजार रुपए सैलरी दी जा रही। दरअसल, ​कॉलेज कैंपस में बंदरों का इतना खौफ था कि छात्र-छात्राएं क्लास जाने से भी डरते थे। बंदरों के आतंक से परेशान होकर कॉलेज प्रशासन ने गोलू नामक एक बंदर को 12 हजार रुपए सैलरी पर रखा है। लंगूर गोलू, बंदरों को भगाने का काम कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में फायरिंग, दुल्हन के जीजा को लगी गोली:नेता के बाउंसर ने 4 राउंड गोलियां चलाईं; पुलिस ने 200KM पीछा करके पकड़ा
    Next Article
    रिक्शे पर लिखे नंबर से हुई शव की पहचान:पुलिया के पास पड़ी मिली थी बॉडी, किराए पर रिक्शा चलाते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment