Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राकेश टिकैत बोले- राम मंदिर चंदा चोरी आस्था का सवाल:फाइनेंशियल क्राइम को गंभीरता से नहीं लिया जाता, पूरे गैंग की जांच हो

    8 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर। अयोध्या स्थित राम मंदिर में सामने आए चंदा चोरी के मामले पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अपने आवास पर उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की मांग की। मुज़फ़्फ़रनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा, "राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना दुखद है। यह आस्था का सवाल है। लोगों ने श्रद्धा से दान दिया है। ऐसे में जो भी लोग इस चोरी में शामिल हैं, पुलिस उनकी पूरी जांच करे और उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करे।" उन्होंने देश में आर्थिक अपराधों पर सवाल उठाते हुए कहा कि "फाइनेंशियल क्राइम को यहां बड़ा अपराध नहीं माना जाता। चाहे कोई कितना भी बड़ा आर्थिक अपराध कर ले, उसे वैसी सजा नहीं मिलती जैसी मिलनी चाहिए।" टिकैत ने तंज कसते हुए कहा, "जनाना और खजाना पहरे में भी लूट लिए जाते हैं। जिसकी जहां ड्यूटी लगी, वहीं से माल गायब हो गया। इसलिए केवल छोटे कर्मचारियों तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि पूरे गैंग की जांच होनी चाहिए कि इसमें कौन-कौन शामिल है।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है, कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है और एसआईटी का गठन भी किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। टिकैत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना से लोगों की भगवान राम के प्रति आस्था कम नहीं होगी। उन्होंने कहा, "राम में सबकी आस्था है। चोरी करने वालों और आस्था को ठेस पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनसीआईएसएम के नियमों से बाहर नहीं होगी डीएसीपी पदोन्नति:मंत्रालय ने बीएचयू को मिले सख्त निर्देश, प्रोफेसर्स ने किया था शिकायत
    Next Article
    यूपीटीईटी के कारण हरदोई में समाधान दिवस स्थगित:अब 6 जुलाई को सभी तहसीलों में होगा आयोजन, डीएम-एसपी सुनेंगे समस्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment