Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीटीईटी के कारण हरदोई में समाधान दिवस स्थगित:अब 6 जुलाई को सभी तहसीलों में होगा आयोजन, डीएम-एसपी सुनेंगे समस्याएं

    6 hours ago

    2

    0

    हरदोई में 4 जुलाई को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह आयोजन अब 6 जुलाई, सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में होगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने 3 जुलाई को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत 2 से 4 जुलाई तक यूपीटीईटी प्रस्तावित थी, जिसके मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 6 जुलाई को तहसील संडीला में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों की सुनवाई और उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। अन्य तहसीलों में भी जनसुनवाई होगी: शाहाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और सदर में नगर मजिस्ट्रेट अध्यक्षता करेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान दिवस में समय पर उपस्थित रहें। उन्हें शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने और विभागीय अभिलेखों तथा आवश्यक कर्मचारियों के साथ मौजूद रहने को कहा गया है, ताकि अधिकतम मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, सिंचाई, शिक्षा या अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के लिए 6 जुलाई को संबंधित तहसील में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राकेश टिकैत बोले- राम मंदिर चंदा चोरी आस्था का सवाल:फाइनेंशियल क्राइम को गंभीरता से नहीं लिया जाता, पूरे गैंग की जांच हो
    Next Article
    अयोध्या पुलिस अविनाश शुक्ला प्रतापगढ़ ला सकती है:कच्चे मकान में खड़ी बाइक, पुलिस का दावा- राम मंदिर में चोरी की रकम से खरीदी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment