Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षाबंधन पर बागपत पुलिस अलर्ट:अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया पैदल गश्त

    4 hours ago

    1

    0

    रक्षाबंधन त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बागपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल के साथ कस्बा बागपत में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने और त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में व्यापारियों और आमजन से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों को सुना। साथ ही, आमजन को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। रक्षाबंधन के कारण बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं से भी संवाद कर उन्हें सुरक्षित माहौल का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम अस्मिता लाल ने यमुना घाट का निरीक्षण किया:श्मशान घाट की सफाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए
    Next Article
    अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन:हार्ट अटैक आया था, 77 साल के थे; फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment