Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज अयोध्या आएंगे:हनुमानगढ़ी-रामलला में दर्शन पूजन करेंगे, उदासीन ऋषि आश्रम में गुरु पर्व समारोह में शामिल होंगे

    3 hours ago

    1

    0

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अयोध्या के दौरे पर हैं। वह सुबह में रामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। इसके बाद दोपहर में रानोपाली में उदासीन ऋषि आश्रम में गुरु पर्व समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह आश्रम के कैम्पस में बने नारायण संस्कृत महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण करेंगे। यहीं पर संतों की समाधियों का पूजन भी करेंगे। संत और महंत से मिलेंगे। सभा को भी संबोधित करेंगे। करीब दो घंटे अयोध्या में रहेंगे। उसके बाद शाम को वापस लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है, हालांकि उनका दौरा अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है। राजनाथ सिंह और सीएम योगी के दौरे को देखते हुए रानोपाली आश्रम परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आश्रम के चारों तरफ सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। चेकिंग के बाद लोगों को जाने की अनुमति दी जा रही है। अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में हेलीकॉटर से आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकॉटर से अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में बने हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने जाएंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। दर्शन पूजन के बाद वे दोपहर 12 बजे रानोपाली स्थित उदासीन ऋषि आश्रम जाएंगे। वहां पर नारायण संस्कृत महाविद्यालय में नई बिल्डिंग का उद्घाटन और लोकापर्ण करेंगे। फिर यहीं पर संतों की समाधियों का पूजन भी करेंगे। इसके बाद गुरु पर्व के समापन समारोह में शामिल होंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे। संत और महंतों से मिलेंगे। दोपहर 2 बजे तक वहां रहेंगे। उसके बाद वापस लौट जाएंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक, पूर्व सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। गुरु पर्व, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक उदासीन ऋषि आश्रम के महंत डॉ. भरत दास महाराज ने कहा कि गुरु पर्व भारतीय सनातन परंपरा में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। गुरु ही समाज को संस्कार, और सही मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। गुरु पर्व का समापन संतों की उपस्थिति में होना गौरव का विषय है। नारायण संस्कृत महाविद्यालय के नए भवन का लोकार्पण संस्कृत शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्कृत हमारी सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है और इसके संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत बनाना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बाढ़, 40 हजार घरों में 4-5 फीट पानी:कृष्ण लोक कॉलोनी से नंदपुरम तक जलभराव, मकान की दीवार गिरी, घर छोड़ रहे लोग
    Next Article
    लखनऊ में गुरु ज्ञान गोष्ठी एवं भंडारा:गीता के 17वें-18वें अध्याय का पाठ, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment