Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राल में क्षत्रिय करणी सेना की सवर्ण महापंचायत:यूजीसी के विरोध में केंद्र सरकार पर साधा निशाना, अलंकार अग्निहोत्री भी हुए शामिल

    12 hours ago

    1

    0

    मथुरा के राल स्थित किसान इंटर कॉलेज में रविवार को क्षत्रिय करणी सेना ने एक सवर्ण महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया और यूजीसी के विरोध में संगठन को समर्थन दिया। महापंचायत को संबोधित करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यूजीसी रूपी "काला कानून" जबरन थोप रही है, जिससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। इस दौरान, उन्होंने उपस्थित लोगों को भाजपा को वोट न देने की शपथ दिलाई और चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यूजीसी के विरोध को लेकर चर्चा में रहे बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही और एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के संकेत दिए। महापंचायत में राल के एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी यूजीसी विरोधी तख्तियां लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विजयपाल ठाकुर ने समाज से एकजुट होकर यूजीसी के खिलाफ संघर्ष करने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक महेंद्र सिंह, परमेश्वर दास महाराज, आनंद स्वरूप महाराज, प्रिया चौहान सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बबेरू में ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, मौत:दो गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    कानपुर में वृहद विधिक सेवा शिविर:लाभार्थियों को मिले प्रमाणपत्र, अधिकारों की जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment