Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रालोद में नंबर-2 नेता बने केसी त्यागी:जयंत चौधरी ने संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया; 3 महीने पहले पार्टी जॉइन की थी

    21 hours ago

    1

    0

    केसी त्यागी को जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मंगलवार को रालोद संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा शाम 5 बजे जयंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके दी। इस तरह केसी त्यागी रालोद में सीधे नंबर-2 की पोजीशन पर पहुंच गए हैं। पूर्व सांसद केसी त्यागी कुछ समय पहले ही जेडीयू का दामन छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। रालोद की सूची में केसी त्यागी के नाम के आगे उन्हें 'मीसा बंदी एवं पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश' के रूप में संबोधित किया गया है। क्यों अहम हैं केसी त्यागी जयंत चौधरी समेत ये दिग्गज बने कमेटी के 'सदस्य' रालोद के नवनिर्वाचित संसदीय दल में अध्यक्ष केसी त्यागी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कुल 15 सदस्यों और 4 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रमुख सदस्य और उनकी भूमिकाएं- जयंत चौधरी- राष्ट्रीय अध्यक्ष (RLD) मेजर जनरल बिशंबर दयाल (वीएसएम सेवानिवृत्त)- हरियाणा से प्रतिनिधित्व मलूक नागर- पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश राजकुमार सांगवान- सांसद बागपत एवं नेता सदन, लोकसभा राजपाल बलियान- विधायक एवं नेता सदन, उत्तर प्रदेश विधानसभा योगेश चौधरी- विधान परिषद सदस्य एवं नेता सदन सुभाष गर्ग- विधायक, राजस्थान अब्दुर सगीर खान- पूर्व विधायक, राजस्थान कमेटी में महिलाओं को भी जगह मुजफ्फरनगर से रमा नागर और बड़ौत की चेयरमैन बबीता तोमर को भी इस हाई-प्रोफाइल कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। वहीं, पार्टी ने किसान राजनीति के अपने कोर वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए 4 विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। इसमें दिल्ली के किसान नेता युद्धवीर सिंह, राजस्थान के विजय पुनिया, यूपी के सुखबीर गठना और चंद्रबली यादव शामिल हैं। अब केसी त्यागी का वेस्ट यूपी में जनाधार जानिए… चौधरी चरण सिंह की छत्रछाया में बढ़े केसी त्यागी राजनीतिक जानकार कहते हैं कि चौधरी चरण सिंह केसी त्यागी को अपना विचारपुत्र मानते थे, इस बात को वे कहते भी थे। उन्होंने अजित सिंह के सामने भी इस बात को कई बार कहा था कि चौधरी साहब के जैविक पुत्र आप हैं, लेकिन मैं वैचारिक पुत्र हूं। गाजियाबाद में किसान परिवार में जन्मे त्यागी केसी त्यागी का जन्म गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित मोरटा गांव में हुआ था। वह साधारण किसान परिवार से थे। उनके पिता जगराम सिंह त्यागी और माता रोहताश त्यागी थीं। उन्होंने मुरादनगर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद त्यागी ने मेरठ विश्वविद्यालय से B.Sc. की डिग्री ली थी। गाजियाबाद और मेरठ से सांसद का चुनाव लड़ा केसी त्यागी साल- 1989 में गाजियाबाद से सांसद का चुनाव जनता दल के टिकट पर लड़कर जीते थे। तब उन्होंने कांग्रेस के प्रेममोहन, जो मोहन मिकिंस कंपनी के मालिक थे और कांग्रेस के सिटिंग एमपी थे, को हराया था। हालांकि, 1991 के चुनाव में रामलहर में त्यागी भाजपा के रमेशचंद तोमर से हार गए थे। इसके बाद जनता दल टूट गया। तब मुलायम सिंह ने अपनी खुद की पार्टी सपा बनाई थी। केसी त्यागी सपा में गए, लेकिन वहां उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिली थी। इसके बाद वो समता पार्टी में नीतीश कुमार के साथ चले गए थे। फिर 2004 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जदयू को मेरठ सीट लड़ने के लिए दी। तब केसी त्यागी ने जदयू से मेरठ सीट से सांसदी का चुनाव लड़ा। लेकिन, इस बार बसपा से मेयर रहे शाहिद अखलाक चुनाव जीत गए। 5 बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाले केसी त्यागी बिहार से 2013 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। मुख्य रूप से त्यागी जदयू अध्यक्ष शरद यादव के साथ रहे। लेकिन, बाद में नीतीश के साथ आगे बढ़ते रहे। नीतिश ने ही उन्हें प्रधान महासचिव बनाया था। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें अखिलेश ने विधायक कमाल अख्तर से कहा-इस्तीफा दे दो, तुरंत मुख्य सचेतक पद छोड़ा; सांसद रुचि वीरा ने शिकायत की थी मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट से सपा विधायक कमाल अख्तर ने मंगलवार को विधानमंडल के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया है। दोपहर ढाई बजे कमाल अख्तर लखनऊ पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष अखिलेश से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुर्दाघर में महिला की लाश का कान कीड़े खा गए:बॉडी पर रेंग रहे थे, झांसी मेडिकल कॉलेज में घरवालों ने किया हंगामा
    Next Article
    मेरठ में भाई ने बहन को गला दबाकर मार डाला:अकेले ही चौकी पहुंचा, पुलिसवालों से बोला- नाक कटवा दी थी, इसलिए हत्या कर दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment