Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव:3-4 दिन पुरानी बॉडी, सीतापुर पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम सरैया माफी के पास रेलवे पटरी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। यह घटना रॉयल भट्ठे के उत्तर दिशा में स्थित क्षेत्र की है, जहां पटरी के दक्षिण ओर शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह करीब 3 से 4 दिन पुराना है। शव काफी हद तक सड़ने की स्थिति में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर इलाके में इधर-उधर घूमता देखा जाता था। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में हाईटेंशन लाइन से फॉल्ट, 50 बीघा गेहूं जला:शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, किसानों की लाखों की फसल खाक
    Next Article
    गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबे 3 दोस्त:नहाते समय गहरे पानी में समा गए, NDRF कर रही रेस्क्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment