Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबे 3 दोस्त:नहाते समय गहरे पानी में समा गए, NDRF कर रही रेस्क्यू

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), अभय उर्फ बंटी (18) और काजीपुर के शिव साहनी (20) शुक्रवार को दोपहर में राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटनास्थल की 2 तस्वीरें… घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर मजनू चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव:3-4 दिन पुरानी बॉडी, सीतापुर पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    रामपुर रज़ा पुस्तकालय बनेगा विश्वस्तरीय अध्ययन और शोध केंद्र:संस्कृत, शैक्षणिक, अंतरराष्ट्रीय समितियों ने डिजिटलीकरण; अनुवाद पर रणनीति बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment