Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राम के नाम पर सत्ता मिली, अब चंदे पर सवाल':'भगवान राम की ओट में अब बच नहीं पाएंगे', सुप्रिया ऐरन का योगी सरकार पर सीधा हमला

    18 hours ago

    2

    0

    2027 के विधानसभा चुनाव, राम मंदिर के चंदे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कानून-व्यवस्था और बरेली के विकास... समाजवादी पार्टी की नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने दैनिक भास्कर के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में हर बड़े मुद्दे पर बेबाक राय रखी। बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए, खुद को हिंदू और सनातनी बताते हुए कहा कि धर्म किसी एक दल की जागीर नहीं है। साथ ही 2027 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। पढ़िए सुप्रिया ऐरन से बिना लाग-लपेट की पूरी बातचीत... सवाल: 2027 में साइकिल दौड़ेगी या कमल खिलेगा? जवाब: हमारा काम तो भाजपा खुद कर रही है। हमें आगे लाने का काम वो खुद कर रही है, जिस तरह के हालात आज चल रहे हैं। हम भी हिंदू हैं, सनातन ही हैं, हम भी भगवान राम के भक्त हैं, हमें भी उनमें आस्था है। लेकिन इन लोगों ने उन्हीं भगवान राम के कंधे पर बैठकर सरकार में आए और आज वो जो सबको चोर साबित करते हैं, सबकी नियत पर शक करते हैं, आज देखिए क्या हुआ है। कितनी लीपा-पोती करते रहे, लेकिन जो हो रहा है, चंदे की चोरी, इतनी अमीर पार्टी, रिचेस्ट पार्टी इन द वर्ल्ड, ऐसी पार्टी के लोगों को ऐसी जरूरत पड़ गई कि आप जो ईंटें दान कर रहा है, जो चांदी दान कर रहा है, वो श्रद्धा से कर रहा है, आप उसे चोरी कर रहे हैं? यह तो बिल्कुल पराकाष्ठा हो गई बेशर्मी और भ्रष्टाचार की। भगवान सब देखते हैं, अंत में अपने कर्मों का फल यहीं भुगतना है। सवाल: सीएम योगी कल बरेली आए थे, पंडित राधेश्याम कथावाचक की मूर्ति का उन्होंने अनावरण किया था। इस पर क्या कहना चाहेंगी? जवाब: मैं उस प्रोग्राम में शामिल थी। मैंने देखा, बड़ा अफसोस हुआ कि एक चीफ मिनिस्टर, इतना पावरफुल चीफ मिनिस्टर, पूरा हॉल खाली था, लगभग आधा हॉल खाली था। कुछ लोग आए थे जिन्हें जाहिर तौर पर इनविटेशन मिला, परिवार से जुड़े हैं तो आए थे। सीएम योगी के भाषण में आप अगर होते, एज़ ए पत्रकार, एज़ ए एक जागरूक नागरिक, आपको लगता क्या इनके पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं? सिर्फ और सिर्फ नारे लगाना भगवान राम के और अनर्गल बातें। एक उन्होंने मुद्दा नहीं उठाया कि मैं बरेली में आया हूं तो क्या हालत है, मैं यहां क्या देकर जाऊंगा। बरेली के हालात आप देखें, तो दो दिन से लाइट नहीं थी बहुत सारे इलाकों में। पानी अब आज एक बारिश हुई है, जलभराव की स्थिति आप देखें। लीपा-पोती कितना भी अधिकारी लोग करते रहें, लेकिन जो असलियत है, क्या वो देख नहीं पाए? क्या उन्हें कुछ नहीं बोलना था? पत्रकारों को अंदर जाने भी नहीं दिया गया। क्योंकि कोई पूछ लेता कि राम मंदिर के चंदे का क्या हुआ? क्या कर रहे हैं? तो अब उनके दिन आ गए हैं डरने के, उन्होंने बहुत है का वातावरण बनाया है। अब उनके दिन आ गए हैं कि वो दिन गिनना शुरू करें। जो उन्होंने किया है, जिस तरह से अयोध्या में लूट मचाई है, उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। सवाल: सीएम योगी कहा कि जो राम से बैर करता है, उसकी दुर्गति होती है? जवाब: हां-हां, तो इन्होंने क्या करा है? उन्होंने अपनी बात खुद ही कह दी। अब उन्होंने बैर नहीं लिया है। आप किसी के घर में खुलेआम चोरी करेंगे, तो क्या होगा? वो भगवान हैं, उनके हाथ में सब वो कहते हैं हम राम को लाए हैं। अब राम उन्हें ले भी जाएंगे और हमेशा के लिए ले जाएंगे, ऐसा वो मान लें। सवाल: सीएम योगी ने बरेली में अपने भाषण में राम का नाम कई बार लिया, लेकिन राम मंदिर के चंदा चोरी पर कुछ नहीं बोला? जवाब: सीएम योगी ने कल बरेली में अपने भाषण में कोई एक इंपॉर्टेंट, एक सेंसिबल चीफ मिनिस्टर का जो होना चाहिए ऐसा कोई मुद्दा उन्होंने नहीं उठाया। वो बचते रहे। फिर से वही हुआ कि भगवान राम के पीछे तो वो खड़े हो गए, उनकी ओट में, लेकिन बच नहीं पाएंगे। सवाल: सीएम बरेली आए लेकिन कोई बड़ी सौगात नहीं मिली। जवाब: सीएम योगी बरेली को क्या सौगात देंगे? ये जो सो-कॉल्ड स्मार्ट सिटी योजना है, इतना उसमें पैसा आया है कि मतलब अगर मैं मेयर रही हूं, अगर मेरे टाइम में मुझे इतना पैसा मिल जाता, तब तो हमारी सरकारों में, पता जो भी सरकारें थीं, पैसा होता ही नहीं था। अब इस कदर पैसा बह रहा है, नतीजा आप क्या देख रहे हैं, बताइए? कोई योजना ढंग से पूरी नहीं हुई है। सिर्फ लीपा-पोती, पैसे का गलत इस्तेमाल, भ्रष्टाचार में आधा पैसा तो मुझे पता है विलुप्त हो गया होगा। तो उनके पास कहने को कुछ था ही नहीं। क्या कहते वो? सब कुछ आपके पास है, इतनी ब्रूट मेजॉरिटी है, 4 इंजन की सरकारें हैं, उसके बाद और क्या चाहते वो? अब उनके पास कहने को कुछ नहीं है, बहुत कांग्रेस को कोस लिया, बहुत विपक्ष को कोस लिया, अब काम करके दिखाने का टाइम है तो उनके पास शब्द नहीं हैं। और अयोध्या कांड ने तो उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। सवाल: आप एक महिला हैं, सीएम योगी कहते है कि सपा में महिलाएं असुरक्षित थी? जवाब: अब अखबार उठाकर पढ़ने का मन नहीं करता, मैं खुद पत्रकार रही हूं। मतलब आप सोशल मीडिया पर, आप इंस्टाग्राम खोलें, आप फेसबुक खोलें, हर जगह इतने दर्दनाक किस्से छोटी-छोटी लड़कियों के साथ, रेप्स, मर्डर्स खुलेआम हैं और इतना ज्यादा डिस्पैरिटी, इतनी महंगाई होने के बाद आप क्या सोचेंगे, लॉ एंड ऑर्डर बना रह सकता है? छोटी चोरियां, डकैतियां तो बढ़ेंगी ही। आदमी की गलती नहीं है, आप हालात ऐसे बना रहे हैं कि क्राइम तो बढ़ेगा ही और कंट्रोल तो सब भ्रष्टाचार की दिन के भेंट चढ़ गया है, कोई कंट्रोल है ही नहीं। तो इसलिए मैं तो नहीं मानती, एक महिला होने के नाते, एक पत्रकार होने के नाते कि कोई सुरक्षा का माहौल बढ़ा है और यह इनकी बहुत गलत दुष्प्रचार है, कि सपा के टाइम में गुंडा राज होता था। इनके पास सिवाय और विपक्ष को कोसने के अब कुछ रह नहीं गया। सवाल: 2027 की कैसी तैयारी है आपकी? जवाब: अभी तक तो मन बना नहीं पाए थे। हमें लग रहा है कि फेयर चुनाव नहीं होगा। हमारे पिछले दो चुनावों में हमने देखा कि एन काउंटिंग वाले दिन किस तरह से इन्होंने अपनी सत्ता का दुरुपयोग करके हमें हराया। तो एक एक बार को लगा कि इतनी मेहनत करेंगे, सब कुछ करेंगे, फिर अंत में अगर हारना ही है, तो अभी सोचने भी मजबूर हैं। लेकिन हां, लड़ना चाहूंगी। सवाल: आज अखिलेश यादव का जन्मदिन है क्या कहना चाहेंगी इस मौके पर आप? जवाब: आज हम लोगों के लिए और पूरे प्रदेश के लिए बहुत खुशी का दिन है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बहुत अच्छे इंसान और काबिल नेता हैं। अगर हम उनके हाथों में यूपी की बागडोर दे दें, तो हम सुरक्षित हाथों में रहेंगे। वे न केवल एक अच्छे नेता हैं, बल्कि एक अच्छे परिवारजन, पति और पिता भी हैं। वे 53 साल के हो गए हैं, 54वें में लगे हैं, यह बहुत हर्ष का विषय है। हम उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और उन्हें आज के दिन यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि 2027 में हम उनके लिए पूरी मेहनत करेंगे और कोशिश हमारी पूरी रहेगी कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं। सवाल: क्या लगता है 2027 में साइकिल तेजी से दौड़ेगी? जवाब: साइकिल तेजी से दौड़ेगी। क्योंकि फिजिकल एक्सरसाइज इंपॉर्टेंट है, तो साइकिल में बैठना जरूरी है। वैसे भी तेल की बचत करने के लिए, जो हालत तेल की कीमतों की है, अंततः साइकिल का ही सहारा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन:कलेक्ट्रेट मार्ग पर नई व्यवस्था लागू, एडवाइजरी जारी
    Next Article
    कैनविज की ठगी के शिकार पीड़ित अनिश्चितकालीन अनशन पर:हजारों करोड़ डकारकर फरार हुए कन्हैया गुलाटी, पीड़ित अब सड़क पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment