Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगंगा नहर में डूबे युवक का शव मिला:कानपुर देहात में एसडीआरएफ टीम ने शाहबाजपुर पुल के पास से किया बरामद, परिजनों में शोक का माहौल

    5 hours ago

    1

    0

    रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज चौकी अंतर्गत रामगंगा नहर में डूबे एक युवक का शव तीसरे दिन शनिवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ टीम ने शाहबाजपुर नहर पुल के पास सर्च अभियान के दौरान सतीश पाल नामक युवक का शव निकाला। शनिवार सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम नहर में तलाशी अभियान चला रही थी। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, कानूनगो अनिल कुमार, रसूलाबाद कोतवाल एसएन सिंह और तिश्ती चौकी प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान एसडीआरएफ टीम को शाहबाजपुर नहर पुल के पास युवक का शव दिखाई दिया, जिसे टीम ने बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। सतीश पाल का शव देखते ही उनकी पत्नी रुचि, पिता किशन लाल और मां नन्ही देवी सहित अन्य परिजन भावुक हो गए। जानकारी के अनुसार, गड़रियन पुरवा निवासी सतीश पाल गुरुवार को अपने ससुराल आए थे। उसी दिन लाल भगत के पास रामगंगा नहर में ज्वारे विसर्जन के दौरान वह अचानक नहर में डूब गए थे। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिल्हौर-रसूलाबाद मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने नहर का पानी कम कराने और अतिरिक्त टीम बुलाने की मांग की थी। रसूलाबाद कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 24वां रोजा शांतिपूर्वक संपन्न:मस्जिदों में हुई इबादत, सामूहिक इफ्तार में शामिल हुए रोजेदार
    Next Article
    देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों की देन:महापौर महंत गिरीशपति बोले-अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौराहा के होगा देवकाली बाईपास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment