Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों की देन:महापौर महंत गिरीशपति बोले-अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौराहा के होगा देवकाली बाईपास

    4 hours ago

    1

    0

    महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा है कि देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों की देन है। शहीदों के सम्मान में हर किसी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। नगर निगम अयोध्या सैनिकों के सम्मान के लिए तत्पर है। उन्हें गृह एवं जल कर से राहत दिलाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। वह कारगिल बलिदानी जगदंबा प्रसाद पांडेय की याद में बलिदान दिवस पर देवकाली बाईपास चौराहे के नामकरण के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर चौराहे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नमामि गंगे के जिला अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद के सुपुत्र विजय पांडे 'सूरज' ने किया। इस मौके पर वीर नारी शीला पांडेय, भाजपा नेता गोकरन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, सुनील शास्त्री, पार्षद राजकरण, पार्षद प्रतिनिधि मंसूर अहमद, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, पूर्व प्रधान जगदीश चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी, डॉ. रंजीत सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्र, रामसजीवन पांडेय, सुधाकर त्रिपाठी, विजय कुमार सिंह, संत विपिन दास मौजूद रहे। इस अवसर पर विवेक श्रीवास्तव, पंकज पाठक, प्रीति पांडेय, ज्योति पांडेय, मनोज तिवारी, अंजनी, शिवम पांडेय, राकेश पांडेय, रिशु, आनंद दुबे, रॉकी द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, आशीष पांडेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद मिश्र, अजय पांडेय, रामसुमेर पांडेय, उदय नारायण दुबे, रत्नेश दुबे, देवीचरण दुबे, राजबहादुर पांडेय,अनिल द्विवेदी, अजय पांडे, डीआर दुबे आदि की उपस्थिति रही। इस मौके पर अमर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इनकी ओर से सामाजिक सरोकार से अमर शहीद की मूर्ति स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामगंगा नहर में डूबे युवक का शव मिला:कानपुर देहात में एसडीआरएफ टीम ने शाहबाजपुर पुल के पास से किया बरामद, परिजनों में शोक का माहौल
    Next Article
    SI भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जारी:डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment