Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगोपाल बोले-योगी अभी से अपने आपको प्रधानमंत्री समझने लगे हैं:आगरा में कहा- वंदे मातरम् की बात वे कर रहे, जिनका आज़ादी से कोई मतलब नहीं था

    3 hours ago

    1

    0

    सपा सांसद रामगोपाल यादव ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा है। वंदे मातरम मुद्दे पर सपा सांसद ने कहा- भाजपा के अब से लेकर पुराने नेताओं तक का वंदे मातरम से कोई लेना-देना नहीं रहा, अब ये वंदेमातरम की बात करते हैं। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने सीएम योगी के 'हिंदुस्तान का खाएंगे लेकिन वंदेमातरम नहीं आएंगे' बयान पर पलटवार करते हुए कहा- योगी अभी से अपने आपको प्रधानमंत्री समझने लगे हैं। ये देश के लोगों को कहना था, ये सारे देश की ओर से बोलने लगते हैं। अब विस्तार से पढ़िए... सपा सांसद रामगोपाल यादव शुक्रवार को एक शादी समारोह में आगरा आए थे। वर-वधु को आशीर्वाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। केंद्र सरकार से लेकर योगी सरकार तक को घेरा। अब सपा सांसद की बड़ी बातें पढ़िए… 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इसमें अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा। इस पर सपा सांसद से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- मेरी तो यही कामना है, इस भवन में जो भी बैठे वो देश के हित को सर्वोपरी रखे...पार्टी हित को नंबर दो पर रखे। 2. सीएम योगी के 'हिंदुस्तान का खाएंगे लेकिन वंदेमातरम नहीं आएंगे' पर सपा सांसद ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा-ये देश के लोगों को कहना था...ये सारे देश की ओर से बोलने लगते हैं। ये अभी से अपने आपको प्रधानमंत्री समझने लगे। देखिये ऐसा है कि इन लोगों ने आजादी की लड़ाई में कभी वंदेमातरम नहीं बोला..इनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा। किसी भी बीजेपी नेता का आज से लेकर पुराने तक का वंदेमातरम से कोई लेना-देना नहीं रहा, अब वे वंदेमातरम की बात करते हैं। इससे बड़ी विंडबना और कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा- इसका विरोध कौन कर रहा है, कोई नहीं कर रहा। वंदे मातरम् की बात वे कर रहे हैं, जो कभी आज़ादी की लड़ाई में शामिल नहीं हुए, जिनका आज़ादी से कोई मतलब नहीं था। 3. बांग्लादेश में बनने वाली नई सरकार के मुद्दे पर रामगोपाल यादव ने कहा- बांग्लादेश की सरकार क्या करेगी, सब सामने आ जाएगा, अभी से क्या इतनी जल्दी करना। एक दिन पहले यानि गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आए थे। उन्होंने भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था- यूपी में हथेली गर्म और पुलिस नरम है। हमारे मुख्यमंत्री इतना पढ़े-लिखे हैं कि न जाने क्या-क्या कहते हैं। यूपी में पुलिस की हालत खराब हो चुकी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ जो डील की है, उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड से बात करते पकड़ी गई पत्नी ने किया सुसाइड:गुस्साए पति ने बेल्टों से पीटा, तो मां को फोन करके बताया; फिर खाया जहर
    Next Article
    संभल में 20 घंटे बाद ग्रामीण का शव मिला:तालाब में गन्ना खाते समय डूबा था, किशोरी ने देखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment