Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान-होली से पहले व्यवस्थाएं सुधारने की मांग:बिजली, पानी और सफाई की मांग, वाहन चेकिंग रोकने की अपील

    15 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में रमजान और होली पर्व से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग उठी है। शहर के सामाजिक प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बिजली, पानी, सफाई और सड़क व्यवस्था सुधारने की अपील की है। प्रतिनिधियों ने शाम के समय वाहन चेकिंग रोकने की भी मांग की है। उनका कहना है कि रमज़ान के दौरान रोज़ेदारों को रोज़ा इफ्तार और नमाज़ के समय आवाजाही में परेशानी होती है। ज्ञापन में विशेष रूप से शाम 4:30 बजे से रात 10:00 बजे तक वाहन चेकिंग पर पूर्णतः रोक लगाने का अनुरोध किया गया है, ताकि लोगों को असुविधा न हो। इसके अलावा जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, मंदिरों और मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। सहरी और इफ्तार के समय निर्बाध बिजली और पानी की सप्लाई और धार्मिक स्थलों के पास स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने पर भी जोर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 98 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:हिंदी का पेपर रहा आसान, छात्रों ने कहा– तैयारी करने वालों के लिए सरल ,दूसरी पाली में 12वीं के एग्जाम शुरू होंगे
    Next Article
    बुलंदशहर में करोड़ों की सड़क एक महीने में ही उखड़ी:जगह-जगह गड्ढे, अधिकारी बोले- नालियों की टूटी हालत ने किया नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment