Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 98 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:हिंदी का पेपर रहा आसान, छात्रों ने कहा– तैयारी करने वालों के लिए सरल ,दूसरी पाली में 12वीं के एग्जाम शुरू होंगे

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा बुधवार से जिले के 98 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। इस वर्ष जिले में कुल 77,270 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर इस बार सख्त निर्देश जारी किए गए हैं और सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई, जिसमें हाईस्कूल (10वीं) की हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकतर छात्रों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि पेपर आसान था और उनका एग्जाम काफी अच्छा गया। छात्रों ने कहा कि पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान, लेकिन जिसने अच्छी तैयारी की थी, उसके लिए पेपर सरल रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे की परीक्षाएं भी इसी तरह सहज होंगी। एसडीआर इंटर कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि उसका एग्जाम काफी अच्छा रहा और पहले कभी इतना अच्छा पेपर नहीं गया। छात्रा ने कहा कि सभी प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गए थे और पेपर हल करना आसान रहा। परीक्षा देने आई छात्रा आरोही ने बताया कि उसका और उसकी सभी सहेलियों का पेपर अच्छा गया। उन्होंने कहा, “हम जो सुबह पढ़कर आए थे, वही प्रश्न पेपर में आए। पेपर बहुत सरल था।” वहीं छात्रा सबियन ने बताया कि लगभग 50 प्रतिशत प्रश्न सीधे सिलेबस से थे और बाकी भी तैयारी के आधार पर हल किए जा सकते थे। कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर लंबा नहीं था, इसलिए समय की कमी नहीं हुई और उन्होंने समय से पहले ही उत्तर लिख लिए। छात्रों के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षा की तुलना में बोर्ड का पेपर अधिक आसान रहा। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र में लोक संदर्भ, व्याख्या, जीवन परिचय और एप्लीकेशन से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे, जो तैयारी के अनुसार सरल थे। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्र परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मेरठ जेल से पुलिस कस्टडी में बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा हत्या आरोपी छात्र हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम राठौड़ खुर्द निवासी प्रिंस पुत्र राजेंद्र, जो वर्ष 2024 के एक हत्या मामले में वर्तमान में मेरठ जेल में बंद है, बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा। पुलिस अभिरक्षा में लाए गए आरोपी ने अन्य परीक्षार्थियों के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान केंद्र पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। नकल रोकने के लिए खास इंतजाम • 98 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा • सचल दल की लगातार निगरानी • उत्तर पुस्तिकाओं की सख्त जांच • केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की जवाबदेही तय शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी स्तरों पर सख्त निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सर्राफा दुकान से 5 लाख के कंगन चोरी:एक चोर गिरफ्तार, दो फरार; आरोपी 30 साल से वारदातों में शामिल
    Next Article
    रमजान-होली से पहले व्यवस्थाएं सुधारने की मांग:बिजली, पानी और सफाई की मांग, वाहन चेकिंग रोकने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment