Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में करोड़ों की सड़क एक महीने में ही उखड़ी:जगह-जगह गड्ढे, अधिकारी बोले- नालियों की टूटी हालत ने किया नुकसान

    16 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर। सिंचाई विभाग द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई सड़क एक महीने के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई है। शहर के राजवाहे की पटरी पर बनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शिकायत कर रहे हैं कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा समय पर निरीक्षण न किए जाने के कारण घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसका नतीजा अब सामने है। वही पुरानी कहानी यह सड़क खुर्जा रोड से चांदपुर और यमुनापुरम होते हुए राजवाहे की पटरी पर बनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर लगभग तीन साल पहले भी एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाई गई थी, जो छह महीने के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय भी जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय नहीं हुई। अधिकारी बोले: नालियों की टूटी हालत ने किया नुकसान सिंचाई विभाग के एसडीओ ओमकार सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर नालियां टूटी होने के कारण जलभराव हो रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हुई। उन्होंने कहा कि नालियों की मरम्मत के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान-होली से पहले व्यवस्थाएं सुधारने की मांग:बिजली, पानी और सफाई की मांग, वाहन चेकिंग रोकने की अपील
    Next Article
    UP बोर्ड में पहले दिन हिंदी ने खिलाए चेहरे:बरेली में 92 हजार छात्रों ने दी परीक्षा, CCTV से निगरानी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment