Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा कल से:सुल्तानपुर में तरावीह की नमाज अदा, 12 घंटे का होगा पहला रोजा

    12 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार शाम रमजान का चांद देखा गया। इसके साथ ही सुन्नी समुदाय द्वारा शहर और गांवों की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। गुरुवार तड़के सहरी की जाएगी और शाम को रोजा इफ्तार होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महल ने चांद की तस्दीक का ऐलान किया सुल्तानपुर में शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ ने भी चांद दिखने की पुष्टि की। सुन्नी समुदाय के लिए सुबह 5:10 बजे सहरी खत्म होगी, जबकि शाम 6:05 बजे रोजा इफ्तार किया जाएगा। वहीं, शिया समुदाय के मौलाना मोहम्मद जाफर ने बताया कि उनके लिए सुबह 5:08 बजे तक सहरी और शाम 6:08 बजे रोजा इफ्तार होगा। इस प्रकार, पहला रोजा लगभग 12 घंटे का होगा। शहर के खैराबाद स्थित जामे अरबिया, जामे इस्लामिया, पलटन बाजार स्थित जामे हबीबीया और डिहवा स्थित मस्जिद बिलाल सहित दर्जनों मस्जिदों में ईशा की नमाज के बाद तरावीह की इबादत अदा की गई। रमजान को लेकर बाजार भी गुलजार हो गए हैं। बाजारों में सेब, केला, अंगूर और खजूर के ठेले सजे हुए हैं। किराना दुकानों पर भी रोजेदारों की भीड़ देखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में महिला ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    रिश्वत लेते पकड़ा गया चपरासी सेवा से बर्खास्त:लखनऊ कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई, 10 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment