Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में महिला ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

    14 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के दर्शन नगर में एक महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय आरती मिश्रा, पत्नी अमरदीप मिश्रा के रूप में हुई है, जो पुजारी का पुरवा, कूढा केशवपुर, कोतवाली अयोध्या की निवासी थीं। परिजनों के अनुसार, आरती ने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 10 साल की बेटी और एक 12 साल का बेटा शामिल हैं। परिवारजनों ने बताया कि आरती पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करवा रही थीं। पति अमरदीप मिश्रा ने पुष्टि की कि आरती लंबे समय से तनाव में थीं और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, मृतका आरती के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह आत्महत्या थी, तो उन्हें सूचित किए बिना इतनी जल्दबाजी में शव को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा गया और उन्हें शव देखने भी नहीं दिया गया। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि आरती का अपनी सास और ससुर से छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता रहता था। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पुलिस चौकी प्रभारी नीरज चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि मृतका के गले में रस्सी के निशान स्पष्ट थे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की चचेरी ननद की बारात कल आनी थी, जिससे पहले ही परिवार में मातम छा गया है। इस घटना के बाद परिवार में अंतिम संस्कार और वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों में अब घटना को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा जंक्शन पर ओएचई इंसुलेटर टूटा, 50 मिनट ट्रैक बाधित:वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रोकी गई, डाउन ट्रैक पर संचालन प्रभावित
    Next Article
    रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा कल से:सुल्तानपुर में तरावीह की नमाज अदा, 12 घंटे का होगा पहला रोजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment