Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान में 50 लाख के एक्सपायर खजूर बेचने की तैयारी:कानपुर में खाद्य विभाग ने रेड डाला कर पकड़ा, 4 लाख का खोया और सुपारी नष्ट

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में खाद्य विभाग ने रजनीश ट्रे़डर्स में छापा मारा। टीम ने 50 लाख कीमत का 10 हजार किलो खजूर जब्त किए। यह खजूर साल 2022-23 में एक्सपायर हो चुका था। होली और रमजान के चलते कंपनी डिब्बों में नए स्टीकर लगाकर बाजार में बेचने की तैयारी में थी। टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल नौ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक्यपायर खजूर मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। चार लाख खोया और सुपारी फेंकी गई फजलगंज में छापेमारी के दौरान टीम ने दो लाख 16 हजार कीमत का 675 किलो खोया पकड़ा। खोये में मिलावट की आशंका पर उसको तत्काल नष्ट कराया गया है। मछरिया नौबस्ता से टीम ने दो लाख 23 हजार 800 रुपए कीमत की कटी सुपारी मिली, जिसको तत्काल फेंकवा दिया गया। होली तक जारी रहेगा अभियान इसके अलावा टीम ने तिलसारी खुर्द से खोया व दूध, तिलसारी गांव से खोया, किदवई नगर से बर्फी, बेकनगंज से कचरी व लाल बंगले से पनीर का सैंपल लिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि होली तक लगातार अभियान जारी रहेगा। मिलावटी सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत:कई घंटे अचेत अवस्था में पड़ा रहा, निजी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया
    Next Article
    हिंद महासागर क्षेत्र की ओर एक बार फिर बढ़ रहा है चीन का रिसर्च वेसल, भारतीय नौसेना की है पैनी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment