Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान में आसमान छूने लगे फलो के रेट:सुल्तानपुर में मौलाना वारिसी बोले-रमज़ान सिर्फ भूखा रहने का नहीं बुराइयों को त्यागने का है नाम

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को रमज़ान का पहला रोज़ा रखा। सुबह 5 बजे के बाद सहरी समाप्त हुई, जबकि शाम 6 बजे के आसपास रोज़ा खोला जाएगा। इस दौरान शहर स्थित मदरसा जामे अरबिया के प्रिंसिपल मौलाना अहमद वारिसी ने रोज़ेदारों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया। मौलाना अहमद वारिसी ने कहा कि रमज़ान का महीना केवल भूखा रहने का नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि और खुदा की इबादत का सबसे बड़ा ज़रिया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह महीना बुराइयों को त्यागने और परहेज़गारी पर ज़ोर देने का है। मीडिया से बातचीत में मौलाना वारिसी ने स्पष्ट किया कि असली रोज़ा वह है जिसमें इंसान अपनी ज़ुबान से किसी की बुराई न करे, झूठ न बोले और किसी का दिल न दुखाए। उन्होंने कहा, "रोज़े की हालत में गीबत (पीठ पीछे बुराई) और गाली-गलौज से बचना उतना ही ज़रूरी है जितना कि खाने-पीने से बचना।" मौलाना ने बताया कि रमज़ान हमें दूसरों की भूख और प्यास का एहसास कराता है। यह महीना समाज के दबे-कुचले और गरीब तबके के दर्द को समझने की सीख देता है। उन्होंने ज़िले के संपन्न लोगों से अपील की कि वे अपनी ज़कात और फ़ितरा समय पर निकालें, ताकि ज़रूरतमंद परिवार भी सम्मान के साथ इस पवित्र महीने की खुशियों में शामिल हो सकें। उन्होंने सेहरी और इफ़्तारी के समय का पाबंदी से पालन करने की हिदायत दी। मौलाना ने सभी मस्जिदों और मोहल्लों में अमन-चैन बनाए रखने और देश की तरक्की के लिए दुआ करने की भी अपील की। बुधवार शाम चांद निकलने के बाद रात में सुन्नी समुदाय ने मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की। इस बीच, रमज़ान के दौरान फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। बाज़ार में खजूर 130 रुपए से लेकर 450 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं, संतरा 80 रुपए, सेब 100 रुपए, अंगूर 160 रुपए, अनार 100 रुपए और पपीता 50 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल रहा है। अन्य फलों के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में युवक ने की आत्महत्या:पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर दी जान, रुद्रपुर में करता था मजदूरी; 6 वर्ष पहले हुई थी शादी
    Next Article
    सुल्तानपुर SP चारू निगम ने ली क्राइम मीटिंग:महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और त्योहारों की तैयारियों पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment