Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में युवक ने की आत्महत्या:पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर दी जान, रुद्रपुर में करता था मजदूरी; 6 वर्ष पहले हुई थी शादी

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में नवाबगंज के नगर से सटी ईंध जागीर बस्ती के शक्तिमान नगर निवासी 30 वर्षीय बबलू ने बीती रात पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बबलू का विवाह छह वर्ष पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिंदुआ निवासी पूजा से हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं थी। बबलू कुछ वर्षों से अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर (रुद्रपुर) में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता वसंत कुमार हाईवे निर्माण कर रही आरसीआई कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। बबलू अपनी पत्नी को रुद्रपुर छोड़कर वोट बनवाने की बात कहकर अपने घर आया था। उसके पिता ने बताया कि उन्होंने शाम 6 बजे बबलू के लिए रोटियां सेंककर रखी थीं और फिर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। सुबह जब वे ड्यूटी से लौटे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने दूसरे बेटे नरेश के घर से सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर पहुंचने पर उन्होंने बबलू का शव पंखे के कुंडे में बंधी चुनरी से लटका हुआ पाया। इस घटना से बस्ती में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे कस्बा इंचार्ज सुनील कुमार ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मृतक का स्विच ऑफ मोबाइल फोन भी बरामद किया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। बबलू ने रात में खाना भी नहीं खाया था, जबकि पिता ने उसके लिए रोटियां छोटे सिलेंडर के ऊपर तवे पर ढककर रखी थीं। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दोपहर में पहुंची उसकी पत्नी ने बताया कि बबलू आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, लेकिन कल कोई झगड़ा नहीं हुआ था। उसने वोट बनवाने की बात कहकर घर आने की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि मोबाइल का स्विच ऑन कराने के बाद उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में हत्या के प्रयास में 6 दोषी करार:कोर्ट ने 8-8 साल की सजा, 18-18 हजार जुर्माना लगाया
    Next Article
    रमजान में आसमान छूने लगे फलो के रेट:सुल्तानपुर में मौलाना वारिसी बोले-रमज़ान सिर्फ भूखा रहने का नहीं बुराइयों को त्यागने का है नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment