Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामलीला में रावण बनता था अक्षत, स्क्रिप्ट खुद लिखता था:पिता की हत्या कर झूठी कहानी गढ़ी, लखनऊ में मानवेंद्र हत्याकांड में नया खुलासा

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि वर्धमान पैथोलॉजी के ओनर मानवेंद्र सिंह की हत्या करने वाला बेटा अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा स्क्रिप्ट लिखने में माहिर है। कॉलोनी में होने वाली रामलीला की पूरी स्क्रिप्ट वही तैयार करता था। किरदारों का चयन भी खुद करता था। खुद रावण और परशुराम का रोल निभाता था। हाल ही में रामलीला में एक्टिंग करते हुए उसका एक वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्षत बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर था। इसी वजह से उसने आसानी से पुलिस को गुमराह कर दिया। हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने तक की झूठी कहानी गढ़ी। इतनी बारीकी से किया, सभी उसे सच मानने पर मजबूर हो गए। पुलिस ने इसी आधार पर नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह बता दिया। हालांकि, परिजन और पड़ोसी पुलिस के इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि हत्या के पीछे सिर्फ नीट की तैयारी का विवाद कारण नहीं हो सकता। बता दें कि 20 फरवरी को अक्षत ने तड़के 4.30 बजे लाइसेंसी राइफल से सोते हुए पिता के सिर में गोली मार दी थी। आरी और नीला ड्रम खरीदकर लाया। बाथरूम में आरी से हाथ-पैर काटे। से पॉलीथिन में रखकर करीब 20 किलोमीटर दूर काकोरी के सदरौना में फेंक आया। धड़ के दो टुकड़े करने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर पाया। उसे ड्रम में भरकर रख दिया। बची हुई लाश जलाने के लिए 10 लीटर तारपिन का तेल खरीदकर लाया। धड़ को कहीं दूर ले जाकर जलाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया। रामलीला की स्क्रीप्ट लिखते-लिखते पिता की हत्या की स्टोरी लिख दी... मोहल्ले के लोगों ने बताया- अक्षत मोहल्ले के एक लड़के के साथ रामलीला की पूरी स्क्रीप्ट तैयार करता था। कौन क्या करेगा? इसको भी तय करता था। इस काम को एक महीने पहले से शुरू कर देता था। लोगों ने बताया- अक्षत रामलीला में सभी गुस्से वाले कैरेटर प्ले करता था। इस दौरान अपने किरदार में घुल जाता था। इस बीच, अक्षत का परशुराम बनने के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें धनुष तोड़ने के बाद वो लक्ष्मण से संवाद कर रहा है। इसमें दिख रहा है कि अक्षत अपने किरदार में पूरी तरह उतरा हुआ है। आसपास बैठे लोग काफी उत्साह से देख रहे हैं। कमेटी और मोहल्ले के लोग कहते हैं- रामलीला के किरदार निभाते वक्त सब लोग कहते थे कि अक्षत काफी माहिर है, उसकी तरह हर बच्चे को रोल करना चाहिए। हालांकि, अब इस हर कोई चाहता है, उनका बच्चा अक्षत के साए से भी कोसों दूर रहे। मोबाइलों का डेटा खंगाल रही है पुलिस पुलिस सूत्रों ने बताया कि अक्षत और मानवेंद्र सिंह के मोबाइल का डाटा खंगाला जा रहा है। उनके कॉल डिटेल, मैसेज के अलावा वाट्सऐप और सोशल मीडिया भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं। बैंक अकाउंट की छानबीन भी की जा रही पुलिस सूत्रों ने बताया- आरोपी अक्षत और मानवेंद्र के बैंक अकाउंट का विवरण भी खंगाला जा रहा है। अक्षत ने जिन-जिन स्थानों पर शव के टुकड़े और हत्या में प्रयोग औजार व सामान फेंके थे, उन रास्तों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला ----------------------------------- इससे जुड़ी खबर भी पढ़िए… बाप के हत्यारोपी बेटे के खिलाफ बेटी बनेगी सरकारी गवाह : लखनऊ पुलिस से बोली- मर्डर की असल वजह भाई बता सकता है लखनऊ में पैथालॉजी मालिक मानवेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में आशियाना पुलिस मृतक की बेटी कृति को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी में है। घटना के समय कमरे में मौजूद रहने के कारण कृति को इस हत्याकांड का अहम गवाह माना जा रहा है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    'शंकराचार्य को स्विमिंग पूल मैंने खुद देखा':लेखिका भूमिका द्विवेदी का दावा, बोलीं- दीदी खुद को उनकी सखी कहती थीं
    Next Article
    बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की:बहराइच में घर में कुल्हाड़ी से 30 मिनट तक मारता रहा, भाई की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment