Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की:बहराइच में घर में कुल्हाड़ी से 30 मिनट तक मारता रहा, भाई की हालत गंभीर

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिवार पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करता रहा। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वो बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर दंग रह गए। फर्श पर और बेड पर लाशें बिछी थीं। बड़ा भाई दर्द से कराह रहा था। लोगों को देखकर आरोपी ने सुसाइड करनी चाही। ईंट से अपने सिर पर कई वार किए। खून ज्यादा बहने की वजह से बेहोश हो गया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। देर रात इसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान गुस्से में आकर युवक ने कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने हमले में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर बसंतपुर उदल गांव की है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझ लीजिए... रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रूदल (मजरे रामनगर) गांव निवासी गुरदेव बरसाद वर्मा (43) का अपने छोटे भाई निरंकार वर्मा (40) से पिछले कई सालों से संपत्ति को लेकर विवाद था। दोनों के पिता बदलू राम (60) ने कुछ वर्ष पहले एक जमीन बेची थी। पर इस जमीन को बेचने का पैसा निरंकार को नहीं मिला था। परिजनों के अनुसार, रविवार रात निरंकार जमीन बिक्री के अपने हिस्से पैसे मांगने लगा। जिसे लेकर उसका पिता बदलू राम से विवाद शुरू हो गया। पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो निरंकार ने आवेश में आकर पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक के बाद एक सिर पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसने कमरे में मौजूद अपनी मां संजू देवी (56), बहन पार्वती (42) और दादी शीतला देवी (80) को भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके काट डाला। दूसरे कमरे में मौजूद बड़ा भाई गुरदेव बीच-बचाव करने आया तो उसपर भी हमला कर दिया। हमले में गुरदेव वर्मा भी गंभीर घायल हो गए। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद निरंकार ने खुद भी खत्म करने की सोची और अपने सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करने लगा। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपड़ोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे तो देखा फर्श पर खून ही खून फैला हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर बदलू राम (60), उनकी पत्नी संजू देवी (56), बेटी पार्वती (42) और मां शीतला देवी (80) को मृत घोषित कर दिया गया। गुरदेव वर्मा का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जबकि निरंकार को गंभीर हालत के चलते लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से खून से लथपथ कुल्हाड़ी और खून से सनी ईंट बरामद की है। 10 साल के मासूम ने देखा मौत का मंजर इस घटना का एकमात्र चश्मदीद गवाह गुरदेव का 10 साल का बेटा आजाद बाल-बाल बच गया। वह घटना के समय पिता के साथ दूसरे कमरे में था। शोर-शराबा सुनकर वह छिप गया और अपनी आंखों से पूरा हत्याकांड देखा। फिलहाल पुलिस ने आजाद को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। पुलिस उससे घटना के बारे में जानकारी ले रही है। बड़े भाई की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी हिरासत में गुरुदेव वर्मा ने थाना रुपईडीहा में लिखित तहरीर देकर निरंकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने निरंकार को गिरफ्तार कर इलाज के लिए लखनऊ भेजा है। उसके ठीक होने पर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, गांव में फोर्स तैनात- ASP एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया- प्राथमिक जांच में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। आरोपी का इलाज जारी है। झाड़ियों के पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। होली से पहले दहला गांव, मातम में डूबा परिवार होली से ठीक पहले हुए इस सामूहिक हत्याकांड ने पूरे गांव को दहला दिया है। एक ही घर से चार अर्थियां उठने से माहौल गमगीन है। पुलिस का दावा है कि कानून-व्यवस्था सामान्य है, लेकिन एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात रखा गया है। ----------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… EX मुस्लिम यूट्यूबर को चाकू मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे, 2 पुलिसवालों को लगी गोली; 20 राउंड फायरिंग गाजियाबाद में रविवार रात यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया। लोनी थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए, उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। जबकि अन्य 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है। यूट्यूबर पर हमले के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान लोनी थाना क्षेत्र में बदमाश से उनका आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 10 मिनट तक 20 राउंड फायरिंग हुई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला में रावण बनता था अक्षत, स्क्रिप्ट खुद लिखता था:पिता की हत्या कर झूठी कहानी गढ़ी, लखनऊ में मानवेंद्र हत्याकांड में नया खुलासा
    Next Article
    26 मार्च को रामनवमी पर रामलला का होगा सूर्यतिलक:19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगे विशेष पूजन, पद्मभूषण पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ होगें मुख्य आचार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment