Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर चढ़ावा-चोरी, चंदा गिनने वाले आरोपियों के घर बुलडोजर जल्द:चंपत राय पर FIR के लिए प्रदर्शन, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा से पूछताछ होगी

    16 hours ago

    2

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच करने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गुरुवार को 12वें दिन दोबारा मंदिर पहुंची है। SIT ने पहले फेज में 15 से 20 जून तक जांच की थी। उधर, अयोध्या पुलिस सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर पहुंची। करीब दो घंटे तक जांच की। जिस कमरे में चढ़ावे की गिनती होती है, उसे देखा। इस बीच, सुबह 11.45 बजे अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतर आए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग कर नारेबाजी की। सिविल लाइन चौकी जाकर उन तीनों समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी। प्रशासन ने चढ़ावा चोरी के आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े। आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है। दोनों चढ़ावे की गिनती करते थे। अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस थमा दिया है। ट्रस्टी दिनेंद्र दास बोले- पूरी गलती गोपाल राव की चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं। आज ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा से पूछताछ संभव पुलिस ने अयोध्या जेल में 30 जून को आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ की थी, अब आगे जांच कर रही है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से रविवार को 3 घंटे पूछताछ हो चुकी है। अब उसे क्रॉस चेक करने के लिए अनिल मिश्रा से आज पूछताछ हो सकती है। आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनके रोल की पड़ताल करेगी। चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR हुई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 7 फीट सड़क धंसी, सोनभद्र में मां-बेटी बही:यूपी के 30 जिलों में आंधी-तेज बारिश, पूरे प्रदेश में छाया मानसून
    Next Article
    बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या:गाजियाबाद में दोस्तों ने सीने-पेट में 4 मारे, आंतें बाहर आईं; परिजनों ने लगाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment