Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, योगी ने बुके देकर स्वागत किया

    5 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ने वैदिक विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के बाद नितिन नवीन ने नाश्ता किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे। पढ़िए पूरी खबर संभल में ट्रैक्टर से कुचलकर 10 साल के बच्चे की मौत संभल में ट्रैक्टर से कुचलकर 10 साल के मासूम की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह साइकिल से किराना स्टोर पर सामान लेने गया था। लौटते समय घर की तरफ अचानक साइकिल मोड़ते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद वह पहियों के नीचे आ गया। जिसके बाद मासूम के ऊपर ट्रैक्टर का 2 पहिया चढ़ गया। 10 मिनट तक तड़पता रहा। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बनियाठेर क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… गोंडा में शोरूम की शटरिंग ढही, 4 मजदूर मलबे में दबे; 30 मिनट तक फंसे रहे, हाथों से बालू हटाकर निकाला गोंडा में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टीवीएस शोरूम मालिक के निर्माणाधीन नए शोरूम में छत की ढलाई के दौरान शटरिंग भरभराकर गिर गई। हादसे में छत पर काम कर रहे 4 मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने हाथों से बालू और मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती ने आज बुलाई बसपा की लखनऊ में बैठक:विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस, कर सकती हैं बड़ा ऐलान
    Next Article
    मथुरा में बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला:बाबा, पिता और नाती की मौके पर मौत; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment