Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर- रिटायर IAS बनेगा CEO, 3 साल के लिए नियुक्ति:नृपेंद्र मिश्रा बोले- चढ़ावा चोरी कलंक, छोटापन महसूस कर रहा

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को कहा- "यह एक तरह का कलंक है। इसका हम सभी को सिर्फ खेद ही नहीं है, बल्कि हम खुद को छोटा महसूस कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि व्यवस्था में सुधार होगा और इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।" उन्होंने कहा- एक हाईलेवल समिति बनाई गई है। संभवत: जज उसके अध्यक्ष हैं। वे अपना निर्णय और संस्तुति ट्रस्ट को देंगे। ट्रस्ट उस पर विचार करेगा। नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को रामकथा संग्रहालय पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में हुई बैठक में ट्रस्ट का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। वहीं, श्रीराम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर है। चयन समिति की ओर से बताया गया है कि सीईओ ऐसा रिटायर्ड आईएएस या उसके समकक्ष अधिकारी होगा, जो कम से कम 20 साल सरकारी सेवा में रहा हो। इसके अलावा उसे किसी मंदिर के संचालन का अनुभव रहा हो। ये नियुक्ति 3 साल के लिए होगी। बाद में ट्रस्ट बोर्ड कार्यकाल बढ़ा भी सकता है। सीईओ को अयोध्या में ही रहना होगा। आवेदन ई-मेल से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अलग ई-मेल आईडी होगी जारी। इधर, गोरखपुर में शुक्रवार रात सपा नेता अरविंद उपेंद्र दत्त शुक्ला ने पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम नाम जपना, श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया दान अपना।' ‘रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा, चोर करेगा मंदिर में चोरी, चौकीदार देखता रह जाएगा।’ रायबरेली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह ने सपा पर पलटवार करते हुए पोस्टर लगवाए हैं। इसमें लिखा है- राम मंदिर के चंदे पर सवाल, आतंकवाद के चंदे पर खामोशी? प्रभु राम हमारी आस्था हैं, राजनीति का हथियार नहीं। राम मंदिर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में थार डूबी, हाईवे की बाउंड्री धंसी:पुल के ऊपर से बह रही नदी; 10 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट
    Next Article
    धान कैसे रोपते हैं...सालभर में ही भूलीं प्रिया सरोज:दबंग पूजा मैडम किसी को नहीं छोड़तीं, SSP पांडेय के सपोर्ट में फौज उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment