Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपैड़ी के 56 घाटों पर दीपक बिछाने का काम तेज:विशाल मंच तैयार,सरयू घाट और पुल सजाने के साथ आतिशबाजी का काम पूरा

    5 hours ago

    1

    0

    राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के पांच हजार से अधिक वालंटियर घाटों पर पहुंचे और दीये बिछाने का काम शुरू किया। इसके बाद आज सभी 56 घाटों पर यह काम तेज हो गया है।पहले दिन एक से 35 नंबर घाट तक दीये सजाए गए। चौक पूर्णा की डिजाइन भी तैयार कर ली गई है। इस बीच तेल और बाती की आपूर्ति लगभग पूरी हो गई है।और वह स्टोर कर लिए गए हैं। इसको लेकर राम की पैड़ी पर आवागमन सीमित कर दिया गया है। नोडल प्रभारी एसएस मिश्रा ने बताया कि वालंटियर को अलग-अलग टोलियों में बांटकर निर्धारित घाटों की जिम्मेदारी दी गई है। टीमें घाटों की सीढ़ियों पर दीपों की कतारें सजाने और उन्हें व्यवस्थित करने में जुटी हैं। इस बार कई ऐसे विद्यार्थी भी आयोजन का हिस्सा बने हैं, जिन्होंने अब तक दीपोत्सव को टीवी और अखबारों में ही देखा था। पहली बार दीपोत्सव में शामिल हुए वालंटियर अवध विश्वविद्यालय की वालंटियर ने कहा कि पहली बार अयोध्या में इतने बड़े आयोजन को करीब से देख रहा हूं। दीये सजाने में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। अवध विश्वविद्यालय की लक्ष्मी कसौधन ने कहा कि दीपोत्सव के बारे में अब तक टीवी और अखबारों में देखा-पढ़ा था। आज सामने से देखकर उत्साहित हूं। प्रदेश सरकार का धन्यवाद। बीकापुर के शुभम पाल का कहना है कि घाटों पर हजारों दीये और इतनी बड़ी तैयारी देखना शानदार अनुभव है। खुशी है कि मुझे भी इसमें योगदान का मौका मिला।गोंडा के अवधेश का कहना है कि अयोध्या का दीपोत्सव हमेशा आकर्षित करता था। पहली बार यहां आकर तैयारियां देखने और खुद दीये सजाने का अवसर मिला। इस बीच राम की पैड़ी पर भव्य विशाल मंच बनकर पूरा हो गया है। रेड कारपेट सहित कुर्सियां और सोफे लगाने का काम पूरा हो गया है। संतों और अतथियों के लिए अलग-अलग ब्लाक बनकर तैयार हो गए हैं। पूरी राम की पैड़ी दिव्य और भव्य नजर आने लगी है।इस सजावट को देखने के लिए दर्शक भी पहुंचने लगे हैं। सरयू घाट और राम की पैड़ी के अलावा अयोध्या धर्मपथ को भी भव्य रूप से सजाया गया है। लता चौक पर भव्य प्रकाश की व्यवस्था की गई है।रात में यहां भी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आई है। सरयू के पुराने पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। इस पूरे पुल को सजाने के लिए ग्रीन आतिशबाजी के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।इसे सरयू आरती के बाद सीएम योगी आदित्यपाथ खुद देखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में दिल्ली जा रहा 12 क्विंटल पनीर पकड़ाया:गंदे केमिकल के ड्रमों में मिला पनीर, 1,197 किलो मिट्टी में दबवाया; कीमत 4.18 लाख रुपए
    Next Article
    गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण:यूपी के कई शहरों की हवा जहरीली, एक्यूआई रेड जोन में पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment